कहां तक जाएगा ललन सिंह के ‘मटन-चावल’ का मामला? सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस, विजय सिन्हा पर भी एक्शन की तैयारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ललन सिंह की मटन पार्टी पर भाजपा नेताओं के तीखे बोल से बिफरा जदयू.
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को ललन सिंह ने छुटभैया नेता कहा.
JDU मुंगेर जिलाध्यक्ष ने बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा.

पटना. मुंगेर से जदयू के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तरफ से बीते रविवार (14 मई) को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए दी गई ‘मटन-चावल पार्टी’ को लेकर विवाद चरम पर पहुंच गया है. अब इसको लेकर जदयू की ओर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को कानूनी नोटिस भेजा गया है. इसके साथ ही जदयू ने थाने में आवेदन देकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर दी है. इतना ही नहीं जदयू भाजपा के नेता और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को भी कानूनी शिकंजे में लेने की तैयारी कर रहा है.

बता दें कि ललन सिंह की इस ‘मटन पार्टी’ को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा था कि कार्यकर्ता सम्मान भोज में मटन चावल के साथ सार्वजनिक रूप से शराब भी परोसी गई थी. सम्राट चौधरी के इसी बयान के बाद जदयू इतना नाराज हो गया है कि इस मामले पर कानूनी नोटिस तक भेज दिया. जदयू की नाराजगी सिर्फ सम्राट चौधरी पर ही नहीं है, बल्कि भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के उस बयान से भी नाराज है कि जब से मुंगेर में भोज हुआ है तब से मुंगेर से सारे कुत्ते गायब हो गए हैं. जदयू अब विजय सिन्हा के बयान के बाद भी उन्हें भी नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है.

सम्राट का प्रहार
एक तरफ जदयू बीजेपी नेताओं को नोटिस भेजने और थाने में आवेदन दे कर कार्रवाई की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी पलटवार किया है. सम्राट चौधरी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुझे लीगल नोटिस भेजा गया मैं जवाब दूंगा. यही नहीं कहां-कहां शराब बिक रही है, और कौन लोग इससे जुड़े हैं, सब जानकारी दूंगा. जदयू के लोग चिंता नहीं करे सब कुछ बहुत जल्द सामने आ जाएगा.

आपके शहर से (पटना)

ललन का पलटवार
वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बीजेपी नेताओं पर बेहद हमलावर हैं. सम्राट चौधरी के आरोप पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं छुटभैया नेताओं पर बयान नहीं देता हूं. अगर कोई अनर्गल बात करेगा तो उसे नोटिस तो जाएगा ही, ये तो कानूनी प्रक्रिया है. जिन लोगों ने इस तरह का बयान दिए हैं उन्हें हमारे जिला अध्यक्ष ने नोटिस दिया है, आगे कानूनी प्रक्रिया जो होगी वो होगी.

पूरा मामला समझिये
बता दें कि मुंगेर के पोलो मैदान में ललन सिंह ने 14 मई को मीट-भात भोज का आयोजन किया था. इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे. सबसे पहले सम्राट चौदरी ने आरोप लगाया कि इस पार्टी में शराब भी परोसी गई थी. इसके बाद विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी सवाल उठाते हुए कहा था कि लोग चर्चा कर रहे हैं कि इस पार्टी में मुर्गे और बकरे की जगह किस जानवर का मांस परोसा गया, क्योंकि मुंगेर से बड़ी संख्या में कुत्ते गायब हैं.

सम्राट को लीगल नोटिस
इन आरोपों के बाद से ही जदयू की ओर से पलटवार किया जाने लगा और कानूनी कार्रवाई की बात कही गई. अब मुंगेर के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेज दिया है. उनसे मीट भात पार्टी में शराब परोसे जाने के आरोपों का 15 दिन में सबूत सार्वजनिक करने की चुनौती दी है. साथ ही यह भी कहा है कि अगर ऐसा नहीं कर पाए तो केस लड़ने के लिए तैयार रहें.

Tags: Bihar latest news, Bihar News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें