Janu I Love You: धोती गंजी में दिखे अक्षरा सिंह के ऑन स्क्रीन पति., फैंस ने बताया साउथ वाला लुक, देखिए PICS

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण भारतीय फिल्म के सुपरस्टार को अक्सर आपने गंजी धोती में देखा होगा, लेकिन आज हिंदी और भोजपुरी में फिटनेस आइकन के नाम से मशहूर अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत की ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हुई है. इस तस्वीर में विक्रांत सिंह राजपूत सफेद गंजी और धोती में बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं. ऊपर से गॉगल्स और पैर में सैंडल उनके ऊपर खूब जच रहा है। यही वजह कि उनके फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है और उन्होंने विक्रांत सिंह राजपूत के इस लुक की तुलना दक्षिण भारतीय कलाकारों से कर दी है.

Janu I Love You के सेट से आई तस्वीरें
दरअसल विक्रांत सिंह राजपूत की यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म “जानू आई लव यू” के सेट से वायरल हुई है. इस वायरल तस्वीर को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म की स्टोरी के डिमांड के अनुसार एक सिक्वेंस की यह तस्वीर है. इन तस्वीरों में मैं अपने किरदार में नजर आ रहा हूं. फिल्म बहुत प्यारी सी है और हमारी टीम भी इस फिल्म को लेकर डेडीकेटेड है. फिल्म की कहानी तो अभी मैं शेयर नहीं कर सकता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि जब यह फिल्म आप बड़े पर्दे पर देखेंगे तो आपको भी यकीन हो जाएगा कि यह फिल्म सभी फिल्मों से अलग क्यों है.

Tags: Akshara singh, Bhojpuri, Bhojpuri actor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें