
हाइलाइट्स
नाश्ते में ब्रेड से बनने वाले वड़े काफी पसंद किए जाते हैं.
ब्रेड वड़ा आसानी से मिनटों में तैयार होने वाली फूड डिश है.
ब्रेड वड़ा रेसिपी (Bread Vada Recipe): ब्रेड वड़ा नाश्ते के लिए एक बढ़िया फूड डिश हो सकती है. आप अगर रोज-रोज एक जैसा ब्रेकफास्ट करके बोर हो चुके हैं और इस बार कुछ अलग स्वाद चाहते हैं तो ब्रेड वड़ा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. साउथ इंडियन फूड मेदु वड़ा के बजाय आप घर ब्रेड वड़ा को ट्राई कर सकते हैं. आसानी से तैयार होने वाला नाश्ता ब्रेड वड़ा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी पसंद आता है. ये मिनटों में तैयार होने वाली फूड रेसिपी है. सुबह के बिजी शेड्यूल के बीच ब्रेकफास्ट म्में ब्रेड वड़ा को आसानी से तैयार किया जा सकता है.
बहुत से घरों में दिन की शुरुआत ब्रेड से बने सैंडविच के साथ होती है, लेकिन अगर आप नाश्ते में थोड़ा सा बदलाव करना चाहते हैं तो सैंडविच की जगह ब्रेड वड़ा को ट्राई कर सकते हैं. इससे न सिर्फ नाश्ते में चेंज आएगा बल्कि स्वाद में भी अंतर महसूस कर सकेंगे. आइए जानते हैं ब्रेड वड़ा बनाने का आसान तरीका.
इसे भी पढ़ें: केसर पिस्ता लस्सी शरीर में घोल देगी ठंडक, हर कोई करेगा तारीफ, आसानी से कर सकते हैं तैयार
ब्रेड वड़ा बनाने के लिए सामग्री
ब्रेड स्लाइस – 4-5
चावल का आटा – 1/4 कप
सूजी – 3 टेबलस्पून
आलू उबला – 1
दही – 1 कप
प्याज बारीक कटा – 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी – 2
अदरक पेस्ट – 1/4 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 8-10
हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबलस्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च कुटी – 1/4 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार
ब्रेड वड़ा बनाने की विधि
ब्रेड वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के छोटे-छोटे टुकड़े करें और उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. अब एक बर्तन में ब्रेड का चूरा डालें और उसमें चावल का आटा और 3 टेबलस्पून सूजी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद उबाला आलू छीलकर उसे भी अच्छी तरह से मैश करें. मैश्ड आलू को ब्रेड के चूरे में डालकर ठीक से मिलाएं. इसके बाद बर्तन में दही, बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें.
ठीक से मिलाने के बाद मिश्रण में अदरक पेस्ट, हरी धनिया पत्ती और कटे हुए कढ़ी पत्ते डालकर अच्छे से मिलाएं. फिर जीरा, मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल दें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा सा पानी मिलाकर नरम मिश्रण तैयार कर लें. अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और तैयार मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर वड़े बना लें. वड़ों को एक थाली में बनाकर अलग रखते जाएं.
इसे भी पढ़ें: मिक्स दाल डोसा का स्वाद है लाजवाब, मिलेगी जमकर तारीफ, आसान है बनाने का तरीका
अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें वड़े डालकर डीप फ्राई करें. ब्रेड वड़े को पलटाते हुए तब तक फ्राई करें जब तक कि उनका रंग सुनहरा होकर वड़े कुरकुरे न हो जाएं. इसके बाद ब्रेड वड़े एक प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे ब्रेड वड़े तल लें. ब्रेकफास्ट के लिए टेस्टी ब्रेड वड़ा तैयार हैं. इन्हें नारियल चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 08:07 IST









