
West Bengal WBBSE Madhyamik 10th Result 2023 Live Update: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) आज यानी 19 मई को माध्यमिक या कक्षा 10वीं का रिजल्ट (West Bengal Madhyamik 10th Result) जारी करेगा. रिजल्ट (WBBSE Madhyamik Result 2023) की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु करेंगे. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.org या wb.allresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (West Bengal Madhyamik Result 2023) चेक कर सकते हैं. छात्र अपना Madhyamik रिजल्ट indiaresults.com और मोबाइल ऐप ‘‘Madhyamik Results 2023’ के माध्यम से भी देख सकेंगे. WBBSE ने 23 फरवरी, 2023 से 4 मार्च, 2023 तक पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन किया था. इस परीक्षा में लगभग 7 लाख छात्र शामिल हुए थे. West Bengal Madhyamik Result 2023 के नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें.









