Fraud Case: लग्जरी लाइफ जीने के लिए बने फर्जी CBI अधिकारी, महिला समेत 6 ठग गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


करौली. सीबीआई अधिकारी बन कर अपहरण और ठगी करने वाली एक महिला सहित 6 को मामचारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों से दो एसयूवी कार, पुलिस अधिकारी, सीबीआई और पत्रकारों की दर्जनों फर्जी आईडी भी जब्त की है. पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. पांच आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपे है. महिला को जेल भेज दिया.

मामचारी थाना अधिकारी ओमेंद्र सिंह ने बताया कि मुस्कान पत्नि अजयसिंह उम्र 24 साल निवासी दिल्ली, हाल निवासी तमरेर थाना कुम्हेर भरतपुर, मनीष पुत्र कमलेश उम्र 27 साल निवासी दिल्ली, प्रवीण पुत्र रामब्रिज उम्र 24 साल निवासी दिल्ली, मौहरसिंह पुत्र रामफूल उम्र 32 साल निवासी बिनेगा थाना पीलोदा हाल निवासी दिल्ली, अजय सिंह पुत्र विजयसिंह उम्र 23 साल निवासी तमरेर थाना कुम्हेर भरतपुर, बिहारी लाल पुत्र रामसहाय उम्र 32 साल निवासी दीपपुरा कुडगांव को गिरफ्तार किया है. मामचारी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

आरोपी गंगापुर, सपोटरा एवं दिल्ली में पहले भी कई वारदात कर चुके हैं. आरोपी इंटरनेट से सीबीआई की डुप्लीकेट आईडी बना कर उस पर फोटो और नाम लगा कर लोगों को डरा धमका कर ठगी करते थे. आरोपी लग्जरी लाइफ जीने के लिए फिल्मी अंदाज में ठगी का कार्य करते थे.

बता दें कि बुधवार रात दो गाड़ियों में आधा दर्जन बदमाश करसाई की मीना बस्ती पहुंचे. जहां घर के अहाते में सो रहे शिवसिंह पुत्र रामदयाल उसकी पत्नी मनीषा को चारपाई सहित उठा कर ले गये. रास्ते में शिवसिंह के साथ मारपीट की. मनीषा ने हल्ला मचाया. आवाज सुनकर परिजन, ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने दंपत्ति को छुड़ा कर बदमाशों को पकड़ लिया. आरोपियों ने भ्रष्टाचार ब्यूरो निरोधक दिल्ली अधिकारी बन कर ग्रामीणों को धमकाया. शक होने पर मामचारी पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों को उन्हें सुपुर्द कर दिया.

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की. बदमाश वारदात से पूर्व जगह की पहले रेकी करते थे और मौका पाते ही अपहरण करते और पीड़ित को पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर डराते है. पीड़ित डर कर फर्जी सीबीआई अधिकारियों से ले देकर मामला रफा-दफा कर लेते.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 07:47 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें