Train Update: रेल यात्रा अब और सुगम, बरौनी से खुलने वाली इस ट्रेन में एलएचबी कोच, जानें खूबी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीरज कुमार/बेगूसराय: पूर्व मध्य रेलवे ने बेगूसराय जिले से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के कोच में परिवर्तन करने का निर्णय किया है. यह ट्रेन बरौनी जंक्शन से खुलकर लखनऊ तक जाती है. ऐसे में यात्रा को और भी सुरक्षित एवं आरामदायक बनाने के लिए बरौनी और लखनऊ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या-15203 और गाड़ी संख्या-15203 बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के 4 में से 1 रेक को पारंपरिक आईसीएफ कोच के बदले अत्याधुनिक एलएचबी कोच में परिवर्तित किया जा रहा है.

पूर्व मध्य रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि 20 मई से यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी. जबकि वापसी वाली ट्रेन में 23 मई से प्रभावी हो जाएगी. इस ट्रेन के अन्य 3 रेकों को भी जल्द ही एलएचबी कोच के रेक में बदला जाएगा.

बता दें कि एलएचबी कोच अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कराता है. स्टेनलेस स्टील से निर्मित बेहतर आंतरिक सज्जा युक्त एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में हल्का और मजबूत होता है. कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग लगे होने से संरक्षा में वृद्धि होती है. एंटी क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती हैं. इस कोच में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम व सस्पेंशन तो होता ही है. साथ-साथ बेहतर आंतरिक सज्जा व शौचालय युक्त होते हैं ये कोच.

पूर्व मध्य रेलवे ने दो मेमो ट्रेनों के परिचालन के समय में भी बदलाव किया है. इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 20 मई से बरौनी से पाटलिपुत्र जाने वाली गाड़ी -03295 बरौनी-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल दीघाब्रिज हाल्ट पर संशोधित समय 09:50 बजे पहुंचकर 09:51 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन 10:25 के बजाए 10 बजे ही पाटलिपुत्र पहुंचेगी. इसी तरह 20 मई से मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या-05253 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल अपने संशोधित समयानुसार पहलेजा स्टेशन पर 10:01 बजे पहुंचकर 10:02 बजे प्रस्थान करते हुए दीघाब्रिज हाल्ट पर 10:15 बजे पहुंचकर 10:16 बजे प्रस्थान करेगी तथा 10:55 बजे के बजाए 10:25 बजे ही पाटलिपुत्र पहुंचेगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 07:43 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें