Indian Railway: पटना से हावड़ा के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए स्टॉपेज और टाइमिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पटना. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में पटना से हावड़ा के बीच भारी भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए रेलवे के द्वारा एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह स्पेशल ट्रेन 21 मई से लेकर 25 जून तक प्रत्येक रविवार को पटना से 05.30 बजे खुलेगी और 13.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी. जबकि रविवार को ही हावड़ा से भी 14.15 बजे प्रस्थान कर 22.30 बजे पटना पहुंचेगी. यह जानकारीमुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी.

पटना से खुलने की टाइमिंग
गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा सुपरफास्ट समर स्पेशल 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को पटना से 05.30 बजे प्रस्थान करेगी, जो 05.43 बजे पटना साहिब, 06.08 बजे बख्तियारपुर, 06.20 बजे बाढ़, 06.45 बजे मोकामा, 06.52 बजे हाथीदह, 07.13 बजे लखीसराय, 07.36 बजे जमुई, 08.21 बजे झाझा, 08.59 बजे जसीडीह, 09.20 बजे मधुपुर, 09.52 बजे जामताड़ा, 10.06 बजे चितरंजन, 10.39 बजे आसनसोल एवं 11.15 बजे दुर्गापुर रूकते हुए 13.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

हावड़ा से इतने बजे खुलेगी
दूसरी ओर, गाड़ी संख्या 02023 हावड़ा-पटना सुपरफास्ट समर स्पेशल दिनांक 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को हावड़ा से 14.15 बजे प्रस्थान करेगी, जो 16.08 बजे दुर्गापुर, 16.40 बजे आसनसोल, 17.14 बजे चितरंजन, 17.30 बजे जामताड़ा, 18.01 बजे मधुपुर, 18.26 बजे जसीडीह, 19.30 बजे झाझा, 19.50 बजे जमुई, 20.18 बजे लखीसराय, 20.38 बजे हाथीदह, 20.52 बजे मोकामा, 21.10 बजे बाढ़, 21.30 बजे बख्तियारपुर एवं 22.03 बजे पटना साहिब रूकते हुए 22.30 बजे पटना पहुंचेगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 07:35 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें