ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान चढ़ा क्रिकेट का नशा, भारत के खिलाफ किया डेब्यू, अब IPL में जड़ी सेंचुरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सनराइजर्स हैदराबाद के बैटर ने ठोकी सेंचुरी
विराट कोहली के गेंदबाजों को जमकर धोया

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 65वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बैंगलोर ने विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक के दम पर शानदार जीत दर्ज की. कोहली के अलावा एक और ऐसा खिलाड़ी रहा, जिसने शतक जड़ फैंस का दिल जीता. यह कोई और नहीं बल्कि हैदराबाद के हेनरिक  क्लासेन थे. क्लासेन ने 104 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. बता दें कि उन्हें क्रिकेट का नशा अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही चढ़ा था.

दरअसल, जब क्लासेन यूनिवर्सिटी ऑफ प्रिटोरिया में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे. तब उन्हें क्रिकेट में इंटरेस्ट जगा. इस दौरान उन्होंने कॉलेज टीम के लिए कई मैच खेले. धीरे-धीरे उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई. साल 2017 में उन्होंने एक फर्स्ट क्लास मैच में दोहरा शतक जड़ चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था.

सिर्फ 22 मैच खेलकर इंटरनेशनल करियर हुआ खत्म, संन्यास लेकर राजनीति में मारी एंट्री, बन गया MLA

टीम इंडिया के खिलाफ किया डेब्यू

हेनरिक क्लासेन ने साल 2018 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला. उन्हें टीम इंडिया के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, वह अपने पहले मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे. इस मैच में उन्होंने 12 गेंदों में 6 रन बनाए थे. भारत ने यह मैच 124 रनों से जीता था.

विराट कोहली के रिकॉर्डतोड़ शतक पर आया अनुष्का का रिएक्शन, 5 शब्द में बयां किए जज्बात

कोहली के गेंदबाजों को धोया
क्लासेन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने 51 गेंदों में कुल 104 रन ठोके. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके मारे. हालांकि, उनकी इस बेहतरीन पारी के बावजूद हैदराबाद यह मुकाबला हार गया. विराट कोहली के शतक और फाफ डू प्लेसी की हॉफ सेंचुरी ने क्लासेन के शतक पर पानी फेरा.

Tags: IPL 2023, Royal Challengers Bangalore, Sunrisers Hyderabad, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें