शनि जयंती पर राशि अनुसार करें ज्योतिष उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न, कष्टों से मिलेगी मुक्ति, हर काम होगा आसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पौराणिक कथाओं के अनुसार, शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या तिथि हुआ था.
सिंह: शनि जयंती पर आप वीर हनुमान जी की पूजा करें.

शनि जयंती यानि शनि देव का जन्मदिन आज 19 मई शुक्रवार को है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, शनि देव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या तिथि हुआ था, इसलिए हर साल इस तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है. यदि आपकी कुंडली में शनि ग्रह नीच या कमजोर अवस्था में है, पाप ग्रह के साथ होने से शनि दोष है या फिर आप पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है तो आपको शनि जयंती पर अपनी राशि के अनुसार ज्योतिष उपाय करना चाहिए. इससे आपके कष्ट दूर होंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं शनि जयंती पर राशि अनुसार उपायों के बारे में.

शनि जयंती 2023 राशि अनुसार उपाय
मेष: आपकी राशि के जातक शनि जयंती के दिन सरसों के तेल या फिर काले तिल का दान करें. आप चाहें तो हनुमान जी की पूजा करके हनुमान चालीसा दान करें. आप पर शनि देव प्रसन्न रहेंगे.

वृष: शनि जयंती पर आप गरीब और जरूरतमंद लोगों को काला कंबल दान करें. पूजा के समय शनि चालीसा पढ़ें. ऐसा करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा, कष्टों से ​मुक्ति मिलेगी.

यह भी पढ़ें: शनि जयंती पर बन रहे गजकेसरी समेत 3 शुभ योग, 3 राशिवालों को मिल सकता है धन, समृद्धि और नई नौकरी

मिथुन: शनि जयंती के दिन बड़े-बुजुर्गों को प्रणाम करें और उनको कुछ गिफ्ट दें. इसके अलावा शनि मंदिर में जाकर काले वस्त्र, उड़द आदि का दान करें. आपको शनि पीड़ा से राहत मिलेगी.

कर्क: आपकी राशि के जातक शनि जयंती पर गरीबों को काला तिल, उड़द, सरसों का तेल, वस्त्र आदि का दान करें. पूजा के समय शनि स्तोत्र पढ़ें. साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मुक्ति मिलेगी.

सिंह: शनि जयंती पर आप वीर हनुमान जी की पूजा करें. उसके बाद शनि देव के दर्शन करके लोहा, काला तिल, छाता, जल का दान करें. आपकी तरक्की होगी.

कन्या: आप शनि मंदिर जाकर पूजा पाठ करें. उसके बाद एक कटोरे में तेल भरकर उसमें अपनी छाया देखें और उसे दान कर दें. छाया दान करने से शनि दोष दूर होगा. शनि मंत्र का जाप भी लाभदायक रहेगा.

तुला: शनि जयंती के दिन मंदिर जाकर शनि देव की पूजा करें. उसके बाद काला या नीला वस्त्र, तिल, कंबल आदि का दान गरीबों को करें. इससे करियर में उन्नति होगी.

यह भी पढ़ें: कब है ज्येष्ठ अमावस्या? जानें स्नान-दान मुहूर्त, 4 कारणों से विशेष होगा यह दिन

वृश्चिक: शनि जयंती पर आप हनुमान जी की पूजा करें क्योंकि आपके स्वामी ग्रह मंगल हैं. पूजा के बाद काले कुत्ते की सेवा करें. उसे खाना खिलाएं.

धनु: आपकी राशि के लोग शनि जयंती के अवसर पर पीपल के पेड़ की पूजा करें और वहां पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. हल्दी, सरसों तेल, पीले वस्त्र का दान करें.

मकर और कुंभ: आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं. ऐसे में आप शनि जयंती पर शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें. उसके बाद उनकी प्रिय वस्तुओं तिल, लोहा, काला वस्त्र, काला कंबल, छाता, जूता, चप्पल आदि का दान करें. शनि कृपा से सब अच्छा होगा.

मीन: आपके राशि स्वामी गुरु हैं. इस वजह से आप शनि जयंती पर पीले वस्त्र, हल्दी, केसर, विष्णु चालीसा का दान करें. पूजा के वक्त शनि चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा.

Tags: Astrology, Shani Jayanti, Shanidev

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें