
हाइलाइट्स
नारियल तेल को लगाने से दूर होता है कोहनी और घुटने का कालापन
नारियल तेल के साथ अखरोट के छिलके के पाउडर को घुटने और कोहनी में लगाएं
Elbows And Knees Cleaning Tips: आप सभी अपनी स्किन का बेहद ख्याल रखते हैं. स्किन को लेकर लोग बहुत सजग रहते हैं. स्किन की देखभाल के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अजमाते हैं, लेकिन कई बार लोग अपनी कोहनी और घुटने की देखभाल नहीं कर पाते हैं. जिसके इनमें कालापन बना रहता है. अगर आप कोई शॉर्ट्स या टी शर्ट पहनते हैं तो आपके कोहनी और घुटनों के काले रंग के कारण आपका लुक भी खराब हो सकता है. कई बार इसके कारण अपकोय शर्मिंदगी बदज झेलनी पड़ती होगी. ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप अपनी कोहनी और घुटनों को साफ करके रखें. इसके लिए नारियल का तेल बेहद फायदेमंद है.
नारियल का तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन E पाया जाता है, जो स्किन टोन को लाइट करता है. यह डैमेज स्किन को सही करने के साथ चमकदार भी बनाता है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि नारियल तेल का कैसे उपयोग करें जिससे कोहनी और घुटनों का कालापन साफ हो जाए.
1.नारियल तेल से करें मसाज: नारियल के तेल का कई तरह से उपयोग किया जा सकता है. आप नहाने के तुरंत बाद कोहनी और घुटनों में नारियल तेल को लगाकर मसाज कर सकते हैं. दिनभर में 2 से 3 बार ऐसा करना है. मसाज लगभग 10 से15 मिनट तक करें. इस बात का ध्यान रखें कि मसाज 10 से 15 मिनट तब तक करें जब तक कि नारियल तेल पूरी तरह सूख न जाए.
इसे भी पढ़ें- सुबह बिस्तर से उठते ही पिएं इस मसाले का पानी, शुगर का है रामबाण इलाज, 5 फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप
2. नारियल तेल और नींबू: नारियल के तेल में नींबू के कुछ बूंद डालकर घुटनों और कोहनी में लगाने से कालापन दूर होता है. इसे भी दिन में कम से काम 3 बार करें. यह कोहनी और घुटने के कालापन को दूर करने के लिए बेहड फायदेमंद है.
3. नारियल तेल और अखरोट के छिलके: नारियल के तेल में अखरोट के छिलकों का पाउडर मिलाकर लगाने से घुटने और कोहनी का कालापन दूर होता है. अखरोट के पाउडर को नारियल तेल में अच्छे से मिला लें उसके बाद इसे कोहनी और घुटनों में लगाकर अच्छे से मसाज करें. दिन में 3 से 4 बार इससे अच्छी तरह से लगा लें. इससे कुछ दिनों कालापन दूर हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- इन 7 बातों का रखें विशेष ख्याल, पेट कभी नहीं होगा खराब, पाचनतंत्र रहेगा मजबूत
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Fashion, Lifestyle, Skin care
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 06:43 IST









