
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 19 May 2023)
आज आपका व्यवहार लोगों के साथ अच्छा रहेगा. नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी. शुरुआत में आपको ऐसा लगेगा, जैसे आपके प्रयास गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हों. स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा. क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी परंतु दोपहर के बाद शारीरिक ताजगी से मन खुश रहेगा. काम में मन लगेगा. व्यापार करने वाले और नौकरीपेशा लोग किसी खास मीटिंग में व्यस्त रहने वाले हैं.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 19 May 2023)
आज दिन की शुरुआत में आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ और चिंता में रहेंगे. किसी बात को लेकर गुस्से में रह सकते हैं. दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा. परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा. नौकरीपेशा लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी. व्यापार में कुछ बड़ा प्लान करेंगे. परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 19 May 2023)
आज नए काम और प्रवास ना ही करें. आध्यात्मिक क्षेत्र में आज सिद्धि प्राप्त होने का योग है. स्वास्थ्य में शिथिलता का अनुभव होगा. क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी. इससे आपका काम बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखें. व्यापार में पार्टनर से बहसबाजी से बचें. धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रह सकेंगे.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 01:20 IST








