आज का राशिफल: तुला राशि वाले शत्रुओं से सावधान रहें, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए यात्रा टालना हितकर होगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 19 May 2023)

आज दिन की शुरुआत आनंद के साथ होगी. मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी. आर्थिक लाभ के लिए किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. यात्रा की संभावना है. दोपहर के बाद आप वाणी पर नियंत्रण रखें. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें तो बेहतर होगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 19 May 2023)

किसी खास बौद्धिक काम में आज आप व्यस्त रहेंगे. लोगों के साथ आज आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा. छोटे प्रवास की संभावना है. धन-सम्बंधित आयोजन के लिए समय शुभ है. दोपहर के बाद मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ यात्रा का आयोजन कर पाएंगे. बाहर खाने-पीने का मज़ा ले पाएंगे. आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें. परिवार के साथ दिन अच्छा कटेगा.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 19 May 2023)

शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखें. अधिक मेहनत के बाद भी काम में सफलता कम मिलेगी. इससे निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं. आज यात्रा को टालना आपके लिए हितकर रहेगा. दोपहर के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा. शरीर में ताजगी का संचार होगा. आर्थिक लाभ हो सकता है. व्यापार के लिए मीटिंग अच्छे से कर पाएंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें