किसी बड़ी वारदात की फिराक में था लॉरेंस बिश्नोई गैंग, 4 गुर्गे गिरफ्तार, असलहे बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रदीप साहू/चरखी दादरी: दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में पुलिस की टीम गैंगस्टर के ठिकानों पर दबिश दे रही है. इसी बीच चरखी दादरी की सीआईए पुलिस की टीम ने लॉरेंस गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है. ये चारों बदमाश लॉरेंस के भतीजे अक्षय के संपर्क में बताए जा रहे हैं.

पुलिस को बाढड़ा क्षेत्र के गांव चांदवास की बणी से इन बदमाशों के पास से भारी मात्रा में असलहा भी बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर नरेश सेठी और अक्षय किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने बताया कि बदमाशों पर कई पुलिस थानों में अपराधिक मामले भी दर्ज हैं. सभी बदमाशों को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. रिमांड के दौरान बदमाशों द्वारा कई बड़े खुलासे होने की उम्मी है.

किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे
मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाष चंद्र ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों बदमाश लारेंस गैंग से जुड़े हैं. सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश गाड़ी में बैठकर बड़ी वारदात करने की फिराक में हैं. टीम ने कार को घेर लिया और उसमें बैठे चार बदमाशों को पकड़ लिया.

ये बरामद हुआ कार से
बदमाशों की कार से चार बुलेटप्रूफ जैकेट, चार बुलेटप्रूफ हेलमेट, एक अवैध देसी पिस्टल सहित 16 कारतूस, मोबाइल फोन, डोंगल बरामद किए गए हैं. बदमाशों की पहचान गांव डांडमा निवासी अंकित उर्फ धोलिया, आशुराज द्वारका, अजय डांडमा व भिवानी के ढाब ढाणी निवासी रविंद्र के रूप में हुई है.

गैंगस्टर अक्षय से जेल में मिले थे
डीएसपी ने बताया कि बदमाश विदेश में बैठे लॉरेंस के भतीजे अक्षय से संपर्क में थे. वहीं गैंग के नरेश सेठी द्वारा दिल्ली में बदमाशों को पिस्टल और अन्य असलहा दिया गया था. अंकित डांडमा की साल 2020 में गैंगस्टर अक्षय से मुलाकात जेल में हुई थी. उसी मुलाकात के बाद अंकित ने साथियों के साथ लॉरेंस गैंग ज्वाइन किया था. कई वारदातों को अंजाम भी दिया. पुलिस पूछताछ में बताया कि होली के दौरान हवाला का पैसा लूटने की फिराक में भी थे, लेकिन कामयाब नहीं हुए. अब कैलिफोर्निया में बैठे गैंगस्टर नरेश सेठी और अक्षय द्वारा बड़ी वारदात करने का टारगेट मिलने का इंतजार कर रहे थे.

.

FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 00:13 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें