2000 से 2001 तक, बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ थे ये 6 एक्टर, तीसरा तो अब भी कर रहा बॉलीवुड पर राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2000 to 2001 Hit Movies : बॉलीवुड में वैसे तो हर साल कई सारी फिल्में बनती हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा देती हैं. आज हम आपको साल 2000 से 2001 तक की उन 10 फिल्मों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे, और उन फिल्मों के एक्टर्स बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ बन गए थे.

01

नई दिल्ली. साल 2000 में ही ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं, सनी देओल ने तो साल 2001 में पर्दे पर गदर मचा दिया था. आज हम आपको उन 6 एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2000 से 2001 तक बॉक्स ऑफिस के ‘बादशाह’ बन गए थे. इनमें सलमान का जादू तो अब भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है. तो आइए, आपको बताते हैं उनकी फिल्मों के बारे में…

02

1. ऋतिक रोशन (Kaho Naa Pyaar Hai- 2000): इसी फिल्म से ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में कदम रखा था और रिलीज के साथ उनकी ये पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. इस फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल भी नजर आई थीं, और ये उनकी भी पहली फिल्म थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, साल 2000 की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

03

2. शाहरुख खान (Mohabbatein- 2000): शाहरुख खान की इस फिल्म के दीवाने तो लोग आज भी हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे. इस फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. यह साल 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म थी.

04

3. सलमान खान (Dulhan Hum Le Jayenge- 2000): सलमान खान की इस फिल्म पर भी दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया था. इस फिल्म में सलमान के साथ करिश्मा कपूर नजर आई थी. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और साल 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरे फिल्म थी. बता दें, सलमान खान तो अब तक बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. उनकी फिल्मों पर लोग जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं.

05

4. बॉबी देओल (Badal- 2000): बॉबी देओल ने तो इस फिल्म के जरिए रातोंरात दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो गए थे. लोगों को उनकी ये फिल्म बेहद पसंद आई थी. बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन काफी अच्छा था और साल 2000 की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.

06

5. सनी देओल (Gadar- Ek Prem Katha- 2001): सनी देओल ने अपनी इस फिल्म से तो बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. इंडिया से पाकिस्तान तक इस फिल्म की खूब चर्चा हुई थी. इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं और ये साल 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी और इस साल अगस्त में इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है.

07

6. शाहरुख खान (Kabhi Khushi Kabhie Gham- 2001): शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के सारे सारे भी लोगों के बीच काफी मशहूर हुए थे. साल 2001 में ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी थी.

08

7. आमिर खान (Lagaan- 2001): आमिर खान ने भी इस साल धमाल मचा दिया था. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बनकर उभरी थी. अंग्रेजों के क्रिकेट मैच पर बेस्ड इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था.

09

8. सनी देओल (Indian- 2001): सनी देओल की ये फिल्म भी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. इस फिल्म में सनी एक ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे. यही वो फिल्म थी जिसने सनी को लोगों के बीच एक नई पहचान दिलाई थी. साल 2001 की ये चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें