
रूपेश कुमार भगत/ गुमला. गुमला के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत एक गांव में चाचा की शादी में शामिल होने गई नाबालिग के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. कांड दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 5 आरोपियों को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पीड़िता का मोबाइल भी बरामद किया गया है. गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने इसकी जानकारी दी.
गिरफ्तार बदमाशों में 23 वर्षीय अवधेश चीक बड़ाईक, 19 वर्षीय गुलेंद्र उरांव, 19 वर्षीय कुलदीप भगत, 19 वर्षीय सुनील उरांव और 19 वर्षीय अनुज उरांव शामिल है. सभी को न्यायिक हिरासत में जेल बेज दिया गया है. मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी.
दरअसल, 15 मई को गांव में एक शादी थी. उसी में नाबालिग परिवार के साथ शामिल होने गई थी. जहां एक ओर शादी की रस्में चल रही थी. वहीं दूसरी ओर लोग डीजे पर डांस कर रहे थे. इस दौरान लडकी के मोबाइल पर उसकी सहेली का फोन आया. वह बात करने के लिए डीजे की आवाज से दूर निकल गई. जहां अंधेरे का फायदा उठाकर अवधेश चीक बड़ाईक व गुलेंद्र उरांव ने उसे दबोच लिया और बगल के गांव ले गए. जहां पहले से कुलदीप भगत, सुनील उरांव व अनुज उरांव मौजूद थे.
लड़की ने अपने आप को बचाने की भरपूर कोशिश की. लेकिन उसकी एक न चली. सभी ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया और मुंह ना खोलने की धमकी देकर छोड़ दिया. फिर पीड़ित किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. जिसके परिजन उसे लेकर थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी.
.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 21:45 IST








