टैक्सी चालक के साथ मारपीट कर उसे फेंक गए सड़क किनारे, टैक्सी लेकर हुए फरार, फिर….

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशीष कुमार शर्मा/ दौसा. जिले के लालसोट थाना क्षेत्र लाडपुरा गांव के पास टैक्सी चालक के साथ टैक्सी में सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की और चालक को बाहर फेंककर उसकी टैक्सी को ही लेकर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची लालसोट थाना पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी करवाने के बाद बदमाश टैक्सी को तेज स्पीड में लेकर भागे तो बड़कापाड़ा के पास सर्किल पर घुमाव होने की वजह से तेज स्पीड टैक्सी पलट गई जहां बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

सवाई माधोपुर निवासी पीड़ित टैक्सी चालक कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से अनिल कुमार व रिंकू कुमार ने लालसोट के लाडपुरा गांव आने की बात कहकर टैक्सी बुक करवाई थी. जैसे ही लाडपुरा गांव आ रहा था तभी लाखनपुर गांव से एक युवक उन्होंने टैक्सी कार में बिठा लिया उसके बाद तीनों ने चलती टैक्सी कार में ही बैठकर शराब पी और लाडपुरा गांव के पास आकर टैक्सी चालक से बुरी तरह मारपीट कर पर्स छीना जिसमें 15 हज़ार रुपए थे साथ ही मोबाइल और टैक्सी को लूट कर चालक को फेंक कर फरार हो गए. इसकी सूचना पीड़ित ने सवाई माधोपुर पुलिस को दी तो सवाई माधोपुर ने लालसोट पुलिस को सूचना देकर नाकेबंदी करवाई.

इधर बदमाश बड़का पाड़ा गांव के पास एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद पंप कर्मी को पैट्रोल के रुपए नहीं दिए और वहां से भाग छूटे. पंप कर्मी ने भी रुपए लेने के लिए बदमाशों के पीछे अपनी बाइक लगा दी ऐसे में बड़ का पाड़ा स्थित दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे टोल सर्किल पर बदमाश सामने से पुलिस को आते देख कर टैक्सी कार को तेज स्पीड में दौड़ाया लेकिन सर्किल पर घुमाव होने से टेक्सी फिल्मी स्टाइल में तीन-चार बार पलटी खा गई और बदमाश कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है और चालक भी सकुशल मिल गया है. लालसोट थाना अधिकारी नाथू लाल मीणा ने बताया कि घटनाक्रम की शुरुआत सवाई माधोपुर जिले के हुई है ऐसे में पूरे मामले की जांच मान टाउन थानापुलिसकरेगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 21:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें