
सच्चिदानन्द/पटना. पटना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का बुधवार को समापन हो गया. कथा के आखिरी दिन भीषण गर्मी के बीच भारी भीड़ रही. कथा के बीच में धीरेंद्र धास्त्री ने मंच से भोजपुरी गाना गाया.
धीरेंद्र शास्त्री ने जब अपने अंदाज में हमरा जनाता बबुआ जीएम होई हई, ना ना ललना डीएम होई हो…. ये ललना हिंद के सितारा इ ता सीएम होई हे, ओसे उपरा पीएम होई हैं हो … इस गाने को गया तो लोगों खुशी से झूम उठे. उन्होंने इस गाने को पूरा गाया साथ ही इसमें अपना वर्जन भी जोड़ा. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें यह भोजपूरी गीत बहुत पसंद है.
उनके भजन मंडली ने मौजूद कलाकारों से 15 बार इस गाने को सुना है. इसको सुनने में उन्हें बहुत आनंद आता है. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भी यह गाना बहुत वायरल है. इसको बधाई गीत के तौर पर गाया जाता है.
क्या है गाने का बोल
अइसन मनोहर मंगल मूरत सुहावन सुंदर सूरत होई हे हो, राजाजी ये करे ता रहलबा जरूरत मुहूरत खूबसूरत हाईये हो
अइसन मनोहर मंगल मूरत सुहावन सुंदर सूरत हो ये राजाजी ये करे ता रहलबा जरूरत मुहूरत खूबसूरत हाईये हो
हमरा जनात बबुआ जीएम होईहे ना ना ललना डीएम होईहे हो
ये ललना हिंद के सितारा इ ता सीएम होईहे ओसे उपरा पीएम होईहे हो
होईहे वाईस चांसलर यूनिवर्सिटी के, मेयर लंदन सिटी के नुहो
ये ललना होम सेकेट्री गौरमेंट्री के, ता हीरा अपना मिट्टी के नु हो
बबुआ हमार महाराज होईहे राजाधिराज होईहे हो ये ललना धातु में हीरा पुखराज होईहे, सिरवा के ताज होईहे हो
मुनिबाबा अइसन ज्ञानी होई हे, राजाजी अइसन दानी होईहे हो
ये ललना अखिल भूमंडल राजधानी होईहे ता प्रेयस खानदानी होईहे हो!
बिहार से बाबा की हो गई विदाई
पटना के तरेत पाली में हनुमंत कथा कह रहे बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री कल शाम को बिहार की धरती से विदा हो गए. अंतिम दिन कथा कहने के बाद तरेत पाली से सीधे धीरेंद्र शास्त्री पटना एयरपोर्ट पहुंचें और फिर दिल्ली के लिए रवाना हुए.
इस दौरान एयरपोर्ट पर भीड़ का सामना करना पड़ा. बिहार से बाबा की विदाई पर भक्तों के आंसू छलक गए. इन पांच दिनों में भक्तों का बाबा से ऐसा रिश्ता बन गया कि किसी का भी उन्हें विदा करने का का इरादा नहीं था. कथा स्थल और एयरपोर्ट पर पहुंचे कई भक्त बाबा की विदाई पर रो उठे.
.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 20:41 IST








