लखनऊ में यहां 12 रुपये में जानिए सदियों का इतिहास, बच्चों के लिए Must Visit स्पॉट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: राज्य संग्रहालय जहां पर पहली शताब्दी से लेकर सदियों पुरानी मूर्तियां, कलाएं और इतिहास देखने को मिलता है. यह संग्रहालय हजरतगंज में लखनऊ चिड़ियाघर के अंदर ही है. अगर इस गर्मी की छुट्टियों में आप अपने बच्चों को कुछ नया और रोचक दिखाना चाहते हैं तो यहां पर आ सकते हैं.

सबसे खास बता यह कि यहां सिर्फ 12 रुपये के टिकट में आपको सदियों का इतिहास जानने का मौका मिलेगा. यहां पर पौराणिक मूर्तियां हैं. गांधार और कुषाण काल की कला को समझने के लिए भी यह जगह बेस्ट है. पौराणिक मूर्तियों की गैलरी की आकर्षण का केंद्र है. एक मुखी शिवलिंग जो बेहद दुर्लभ है.

इस म्यूजियम की सबसे रोमांचित जगह है इजिप्शियन गैलरी, जिसमें 100 साल पुरानी एक लड़की की ममी रखी है. यह पूरी गैलरी इजिप्शियन सभ्यता की गवाही देती है. यह गैलरी खासतौर पर बच्चों के लिए बेहद दिलचस्प हो सकती है, क्योंकि अभी तक उन्होंने इजिप्शियन सभ्यता को किताबों में ही पढ़ा होगा. यहां पर उसे करीब से देख सकते हैं.

चंद्रशेखर आजाद का अस्थि कलश
राज्य संग्रहालय में महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का अस्थि कलश भी रखा हुआ है, जो बेहद एक यादगार निशानी है. इसके अलावा यहां पर चतुर्मुखी शिवलिंग और दशावतार विष्णु भगवान की प्रतिमा भी बेहद खास है.

यहां जाना न भूलें
इस संग्रहालय में बुद्ध गैलरी भी है, जिसमें बुद्ध के जन्म से लेकर उनके बुद्ध बनने तक का सफर दिखाया गया है. अगर इस गैलरी को बच्चे घूम लें तो उन्हें बुद्ध के बारे में काफी जानकारी मिल जाएगी.

यह जरूर जानें
राज्य संग्रहालय में वयस्क का टिकट 12 रुपये का है, जबकि 5 साल से 12 वर्ष के बच्चों का टिकट सिर्फ 5 रुपये का है. अगर आप अंदर कैमरा और मोबाइल लेकर जाना चाहते हैं तो आपको 20 रुपये देने होंगे. विदेशी पर्यटकों को यहां पर 210 रुपये टिकट के देने पड़ते हैं. राज्य संग्रहालय सोमवार को बंद रहता है, बाकी दिनों में सुबह आठ 8 बजे से शाम 5 बजे तक यहां पर घुमा जा सकता है.

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 19:56 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें