Shani Jayanti 2023: शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते समय इन मंत्रों का करें जाप, होंगे कष्ट दूर और मिलेगी सफलता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 ललितेश कुशवाहा/ भरतपुर. शनि भगवान  को न्याय का देवता माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि वह सभी के कर्मों का फल प्रदान करते है और कोई भी बुरा काम उनसे छिपता नहीं है. शनिदेव हर एक बुरे कार्य का फल मनुष्य को जरूर देते है. इसलिए उनकी पूजा (Pooja) का बहुत महत्व है.

आपके शहर से (भरतपुर)

शनिवार  के दिन सच्ची श्रद्धा और भक्ति से शनिदेव की पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए पूजा के साथ-साथ अगर उनके मंत्रों  का जाप भी कर लिया जाए तो जीवन के सभी दुख (Sadness) दूर हो जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. कहा जाता है कि शनिदेव की आंखों में आंखें डालकर देखने से शनिदेव की दृष्टि सीधे आप पर पड़ती है और आपकी कुंडली में उनकी दृष्टि है तो आप उनके कोप का शिकार हो जाएंगे. शनि देव की पत्नी ने उन्हें श्राप दे रखा है जिस व्यक्ति पर शनि देव की दृष्टि पड़ेगी वह तबाह हो जाएगा.

यह है मंत्र इनका जाप करने से मिलेगी सुख समृद्धि..
ज्योतिषी पंडित जवाहरलाल  ने बताया कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से विशेष कृपा होती है.कुछ ऐसे मंत्र जिनका जाप करने से वह प्रसन्न रहेंगे. इसी से सभी कष्ट और घर में सुख-समृद्धि आती है.

आइए जानते हैं उन मंत्रों के बारेमें.

शनि महामंत्र :- \”ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम\”, छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम !!

शनि दोष निवारण मंत्र :- ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम, उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात!!

शनि का पौराणिक मंत्र :-ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम ! छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम् !!

शनि का वैदिक मंत्र :- ऊँ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः

शनि गायत्री मंत्र :- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्, ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शंयोरभिश्रवन्तु नः

शनि महाराज की पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करने से उनकी विशेष कृपा होती है.

Tags: Bharatpur News, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें