उदयपुर में आदिवासी बच्चों के लिए पहली बार आयोजित होगा कला महोत्सव, होंगे यह कार्यक्रम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निशा राठौड़/ उदयपुर. टीएडी विभाग (जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग) पहली बार हॉस्टलों में रहने वाले आदिवासी बच्चों के लिए तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कला महोत्सव का आयोजन कर रहा है. यह 22 से 24 मई तक लोक कला मंडल में होगा. इसमें गैर नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विवाह नृत्य के साथ ही आदिवासी समाज के प्रचलित लोक नृत्य की प्रतियोगिताएं होंगी.

कला और संस्कृति के प्रभारीअधिकारी महेशचंद्र जोशी ने बताया कि अब तक विभाग आदिवासी समाज के युवाओं के लिए ही कार्यक्रम करता था. पहली बार हॉस्टलों में रहने वाले स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए महोत्सव किया जा रहा है. इसके तहत जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम हो रहे हैं. इनमें टॉप थ्री स्थान पर रहने वाले बच्चे और ग्रुप उदयपुर में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. पहली बार मां बाड़ी के छोटे बच्चों को भी जोड़ा गया है.

आपके शहर से (उदयपुर)

समूह नृत्य, गीत और हस्त शिल्प कला का संगम
कला महोत्सव में समूह नृत्य, गीत और हस्त शिल्प का संगम होगा. इसमें हस्त शिल्प नया है, जिसमें आदिवासी महिलाओं द्वारा रसोई में उपयोग की जाने वाली मिट्टी से बनी वस्तुओं को भी प्रदर्शनी को लगाया जाएगा. इसके लिए विभाग ने आदिवासी समाज के कुछ कलाकारों को खास तौर पर आमंत्रित किया है. मां बाड़ी के छोटे बच्चों के बीच जलेबी दौड़, चेयर रेस जैसे खेल होंगे.

समूह कार्यक्रम में प्रथम रहने वाले को 11 हजार, द्वितीय को साढ़े 7 हजार और तृतीय को 5 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा. एकल कार्यक्रम में प्रथम 15 हजार, द्वितीय को 3 हजार और तृतीय को 2 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा. संभाग के 500 बच्चे शामिल होंगे.

Tags: Rajasthan news, Udaipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें