Barabanki News : बाराबंकी में बच्चे लगा रहे मौत की छलांग, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजय यादव/बाराबंकी. जनपद में ज्यादा गर्मी पड़ने के चलते बच्चे मौत की छलांग लगा रहे है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो बाराबंकी के थाना लोनीकटरा क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे शारदा की सहायक नहर के पुल से पानी में छलांग लगा कर नहा रहे हैं. नहर में काफी ज्यादा पानी है और बच्चों के साथ कोई भी बडा हादसा हो सकता है. रोड पर बने पुल से कूदकर नहर में बच्चों के नहाने के दौरान बच्चों के परिजन और किसी पुलिसकर्मी की नजर उन पर क्यों नहीं पढ़ रही है. इस तरह छोटे बच्चों के गहरे पानी में नहाने के दौरान कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है.

पूरा मामला बाराबंकी के जनपदलोनीकटरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव के पास शारदा सहायक नहर का बताया जा रहा. यहां नहर के ऊपर बने पुल पर 8 से 10 साल के छोटे-छोटे बच्चे नहर में छलांग लगाकर नहा रहे हैं. इस गहरी नहर में बच्चों के नहाने के दौरान वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसे में जरूरत है कि इन बच्चों को नहर में छलांग लगाने से रोका जाए. ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो.

कभी ही हो सकता है बड़ा हादसा
इस समय जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है इस गर्मी से बचने के लिए ये छोटे-छोटे बच्चे घंटों नहर में कूदकर नहा रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठता है कि बच्चों के परिजन और स्थानीय पुलिस इस ओर क्यों ध्यान नहीं दे रहे है. वहीं कहा जा रहा है कि कई दिनों से बच्चे इस नहर में नहाने आते हैं. रोज इस पुल से गहरे पानी में छलांग लगाते हैं. जहां पुलिस और परिजनों की लापरवाही से कभी भी बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है.

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 19:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें