Haldwani News: हल्द्वानी में बढ़ रहा गर्मी का सितम! कूलर पंखों की बढ़ रही डिमांड, जानें कीमत 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पवन कुंवर/हल्द्वानी. गर्मी में बढ़ोतरी और सूरज का आग उगलना लोगों का जीना बेहाल कर रहा है. तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही कूलर की डिमांड भी बढ़ गई है. इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें पंखे, कूलर, फ्रिज और एयर कंडीशनर से सज चुकी हैं. नए-नए डिजाइन और फीचर के एसी व कूलर लोगों को प्रभावित कर रहे हैं.

कुलर के दाम बढ़े

बाजार में गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी कूलर की खरीदारी में तेजी आई है. पिछले साल की अपेक्षा इस साल कूलर के दाम भी बढ़ गए हैं. दुकानदारों का कहना है कि लोग कूलर की खरीदारी के लिए आ रहे हैं  कूलर की बात की जाए तो बाजार में अतुल, एलएनके, राज और रूटर समेत विभिन्न कंपनियों के कूलर मौजूद हैं. कूलर लोहे, फाइबर व प्लास्टिक की बॉडी में उपलब्ध हैं.

1500 से पंखे-कूलर की कीमत शुरू

ज्यादातर लोग घरों में कूलर का उपयोग करते हैं क्योंकि कूलर में  उड़न की घास लगाई जाती है, जो  टेम्परेचर को नॉर्मल रखती है. इन दिनों दिन का तापमान बढ़ गया है. लोग घर के अंदर और बाहर उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. जिसके चलते लोग अब बाजारों में कूलर पंखे लेने पहुंच रहे हैं. बाजार में कूलर 1500 से लेकर 15 हजार तक में विभिन्न ब्रांडों में उपलब्ध हैं. रेलवे बाजार में कूलर पंखों के विक्रेता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि बाजारों में इस बार अलग-अलग प्रकार के कूलर,पंखे आए हैं. जिनकी कीमत 1500 से लेकर 15 हजार तक है. हल्द्वानी शहर में सबसे ज्यादा कूलर की डिमांड है.

Tags: Haldwani news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें