Lucknow News: लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारी, खिलाड़ियों के लिए होंगे खास इंतजाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/ लखनऊ. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रंग अभी शहर के ऊपर से उतरा भी नहीं था कि अब एक बार फिर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए शहर को फिर से सजाया जाएगा. पूरा शहर इसके रंग में रंगा नजर आएगा. बुधवार को उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया है.

आगामी 25 मई से शुरू हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की समीक्षा करते हुए गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां प्रतियोगिताएं होंगी, वहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं चाक-चौबंद होंगी. खिलाड़ियों के लिए आने-जाने का बेहतर प्रबंध किया जाएगा. गर्मी को देखते हुए पेयजल की अधिक से अधिक व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रहे महिला और पुरुष खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी. खिलाड़ियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जायेगा.

खिलाड़ियों और मेहमानों को मिलेंगी उच्चस्तरीय सुविधाएं
गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन का मौका उत्तर प्रदेश को मिला है. इसका सफल आयोजन कराना सभी की जिम्मेदारी है. इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के स्वागत का अच्छा प्रबंध रहेगा. चारों शहरों में 25 स्क्रीन के माध्यम से खेल का प्रसारण कराया जायेगा. गेम्स के प्रति जनसहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए मैराथन का आयोजन होगा.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

खिलाड़ियों के लिए अस्पताल बनेगा
अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जितने भी वेन्यू निर्धारित किये गये हैं, वहां पर एक छोटा अस्पताल बनाया जायेगा. चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी. सामान्य दवाइयां उपलब्ध रहेंगी. साथ ही एम्बुलेंस वहां रहेंगी. इसके लिए लखनऊ सहित नोएडा, वाराणसी और गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश भेज दिये गये हैं.

इनकी ली जाएगी मदद
अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दो सौ एनसीसी कैडेट सहित 1500 वालंटियर्स की सेवाएं ली जायेंगी. इसके अलावा यूनिवर्सिटी के 42 लाइजनर ऑफिसर भी लगाये गये हैं. खिलाड़ियों के ठहरने के लिए एसी कमरे होंगे. इस बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार भी मौजूद रहे.

Tags: Sports news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें