Personal Loan: इन 10 बड़े बैंकों में मिलेगा सस्ता पर्सनल लोन, चेक कर लें ब्याज दरें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Personal Loan Interest Rates: जब हमारे सामने पैसे की किल्लत होती है और हमें जल्द पैसे की जरूरत होती है, तो पर्सनल लोन (Personal Loan) हमारे काम आता है. पर्सनल लोन लेंडर की ओर से अनसिक्योर्ड लोन होता है. बैंकों की तरफ से पर्सनल लोन पर दूसरे लोन के मुकाबले ज्यादा ब्याज वसूला जाता है. जब भी लोन लेने की बात उठती है तो हर किसी को कम ब्याज दरों की तलाश रहती है. बैंक बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को कम ब्याज दर पर भी लोन देते हैं. आइए जानते हैं कि उन बैंकों की लिस्ट पर जहां पर आपको कम ब्याज दरों में पर्सनल लोन मिल सकता है.

बैंक ऑफ महाराष्ट्र
बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपने ग्राहकों को 20 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ऑफर करता है. यहां सालाना ब्याज दर 10 फीसदी तक है. साथ ही लोन की अधितकतम अवधि 84 महीने तक का हो सकती है.

बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 10.25 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है. यह बैंक 20 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ऑफर करता है. लोन की अधिकतम अवधि 84 महीनों की है.

इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक अपने ग्राहकों को 30 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ऑफर करता है. इस बैंक में ब्याज दर 10.25 फीसदी से लेकर 27 फीसदी तक है. लोन की अवधि 1 साल से 6 साल तक हो सकती है.

पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को 10 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ऑफर करता है. यहां ब्याज दर 10.4 फीसदी से लेकर 16.95 फीसदी तक है. लोन की अधिकतम अवधि 60 महीने तक है.

ये भी पढ़ें- Loan Foreclosure Charge: हर किसी को नहीं देना होता यह शुल्‍क, आपको चुकाना होगा या नहीं, जान लीजिए

ऐक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक 50 हजार रुपये से लाख रुपये के बीच पर्सनल लोन ऑफर करता है. बैंक में ब्याज दर 10.49 फीसदी से शुरू होता है और टेन्योर 60 महीने तक जा सकता है.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपने ग्राहकों को 10.49 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन ऑफर करता है. लोन का टेन्योर 6 महीने से लेकर 5 साल तक है. इस बैंक से अधिकतम 1 करोड़ तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है.

एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को 10.5 फीसदी से लेकर 24 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन ऑफर करता है। लोन की अधिकतम अवधि 5 साल होती है. इस बैंक से अधिकतम 40 लाख रुपये तक की रकम पर्सनल लोन के तौर पर ली जा सकती है.

करूर वैश्य बैंक
करूर वैश्य बैंक अपने ग्राहकों को 10 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ऑफर करता है. इस बैंक में पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.5 से 13.5 फीसदी तक है.

आईडीबीआई बैंक
आईडीबीआई बैंक अपने ग्राहकों को 60 महीनों की अवधि के लिए 10.5 से 15.5 फीसदी तक की ब्याज दर पर अधिकतम 50 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ऑफर करता है.

आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को 6 साल तक की अवधि के लिए 10.75 से 19 फीसदी तक की ब्याज दर के हिसाब से अधिकतम 50 लाख तक का पर्सनल लोन ऑफर करता है.

Tags: Auto and personal loan, Axis bank, Bank Loan, Hdfc bank, Punjab national bank

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें