
आशीष शर्मा/ दौसा. दौसा जिले के महुआ कस्बे में बुधवार देर रात को आग ने तांडव दिखाया और इस अग्निकांड में 5 दुकानें जलकर राख हो गई, जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसादर देर रात तीन करीब 3 बजे जैसे ही दुकानों में आग लगने की घटना हुई. आग लगने की सूचना से समूचे महुआ में हड़कंप मच गया और पुलिस व प्रशासन के साथ-साथ आम जनता आग पर काबू पाने के के प्रयास किए. इन्हीं प्रयासों के कारण आग बाजार की अन्य दुकानों तक नहीं फैली और उससे कंट्रोल किया गया.
जानकारी के अनुसार जांच के दौरान गश्त के दौरान महवा थाने के पुलिसकर्मियों को पुलिस को एक दुकान से आज की लपटें दिखाई दी, इस दौरान महवा थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी जनमेजाराम ने अन्य पुलिस बल व नगर पालिका की दमकल को सूचना दी. जब तक दमकले पहुंची तब तक 5 दुकानों में करोड़ों का सामान जलकर स्वाह हो गया. प्रारंभिक तौर पर आगजनी की घटना को शार्ट सर्किट से जोड़ा जा रहा है.
आगजनी की घटना की सूचना भी महवा शहर में आग की तरह फैलते ही शहर के दुकानदार व्यापारी घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन का आभार जताया तो नगरपालिका पर सवाल भी खड़े किए. आग बुझाने के दौरान कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं. बताया गया कि अजीत जैन, बिसंबर पवन, लक्ष्मण मेंबर, सतीश ठिकरिया, अरिहंत जैन की दुकान में रखा करोड़ों का सामान, पाठ्यपुस्तके, कपड़े का सामान आदि जलकर राख हो गया.
अग्निकांड की सूचना पर डीएसपी बृजेश कुमार, भाजपा नेता राजेंद्र मीणा, पूर्व चेयरमैन विजय शंकर बोहरा सहित बड़ी तादाद में व्यापारी और दुकानदार पहुंचे और आग को नियंत्रित करने के लिए सहयोग किया. व्यापारियों का कहना था कि पुलिस का सहयोग नहीं मिलता तो संपूर्ण बाजार भी आगजनी की चपेट में आ सकता था.
.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 13:11 IST









