हाइलाइट्स
लालकुआं के नगीना में 400 घरों को मिला रेलवे का नोटिस, सालों से बसी नगीना बस्ती के टूटने का खतरा.
रेलवे ने दिया जमीन खाली करने का नोटिस, 18 मई को पूरी हो रही है नोटिस की मियाद, लोगों का प्रदर्शन.
हाई कोर्ट से नहीं मिली है बस्ती के लोगों को कोई राहत, रेलवे पर परेशान करने का लोगों ने लगाया आरोप.
हल्द्वानी. हल्द्वानी के लाल कुआं नगीना कॉलोनी के लोगों का घर टूटना शुरू हो गया है. इलाके में रहने वाले लोगों को रेलवे ने घर खाली करने का नोटिस दिया था. रेलवे का यह नोटिस 400 घरों को मिला था ऐसे में 5000 से ज्यादा आबादी के इस इलाके के सामने उजड़ने का खतरा है. रेलवे के एक्शन के बाद लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. लोगों का दावा है कि यह रेलवे की जमीन नहीं है, लेकिन उत्तराखंड हाई कोर्ट ने उनके दावे को खारिज करते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया था.
बता दें कि नगीना कॉलोनी के परेशान लोग स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली. परेशान लोग प्रदर्शन को मजबूर हो गए हैं. लोगों का दावा है कि जिस जमीन को रेलवे अपनी बता रहा है, दरअसल वह रेलवे की है ही नहीं.लोगों का दावा है कि कुछ साल पहले तक फॉरेस्ट के कर्मचारी जमीन खाली करवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन अब रेलवे इसी जमीन को अपनी कहकर खाली करने का नोटिस दे रहा है, ऐसे में वे जाएं तो कहां जाएं?
बता दें कि लाल कुआं स्थित नगीना कॉलोनी के लोगों ने अतिक्रमण हटाने के विरोध को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे के खिलाफ जमीन नारेबाजी की. यहां पहुंचे लोगों को रेलवे द्वारा हटाने की प्रक्रिया का विरोध किया और नगीना कॉलोनी में सालों से रहने की बात कहते हुए उनको पक्का मकान देने की मांग की.
आपके शहर से (देहरादून)

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को ब्रिटिश पार्लियामेंट में मिला ‘भारत गौरव सम्मान’, इन भारतीयों को भी मिल चुका है यह अवार्ड

पूर्व PM की पोती ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति बोला- पत्नी मांग रही है 100 करोड़ और…

JEE Main: रेलटेल के सभी छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा कर ली पास, जानें किसका होता है कोचिंग के लिए चयन

Dehradun News: देहरादून में बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले, बचने के लिए पुलिस ने जारी की नई एडवाइजरी

Uttarakhand Board Result 2023: इस तारीख तक आ सकता है उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, इन वेबसाइटों पर होगा जारी

Dehradun News: अब दून अस्पताल के मरीजों को मिल सकेंगी सस्ती दवाइयां, खुलेंगे 2 जन औषधि केंद्र

उत्पादन कम-खपत ज्यादा! उत्तराखंड में बढ़ने लगा बिजली संकट, पावर कट्स भी लगेंगे

IAS Transfer in Uttarakhand: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस इधर से उधर

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा में रेलवे जैसा फ्लेक्सी मॉडल लागू, Ticket के लिए देने पड़ेंगे अब 4000 रुपया ज्यादा

Nath of Uttarakhand: उत्तराखंड के पहाड़ी नथ की देश-दुनिया में डिमांड, जानिए इसके पीछे का इतिहास
बता दें कि इससे पहले नगीना कॉलोनी निवासी आंचल कुमार व चार अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर को खारिज कर दिया था. मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने कब्जाधारियों की याचिका को निरस्त करते हुए अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए हैं. रेलवे की इस भूमि पर चार हजार से अधिक लोगों ने टिन शेड डाल रखा है और वहां हजारों लोग रह रहे हैं.
.
Tags: Dehradun news, Haldwani news, Nainital high court, Uttarakhand high court, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 11:51 IST









