IPL 2023: बहुत देर कर दी! DC ने दम दिखाकर पंजाब किंग्‍स को दिया झटका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते… आईपीएल-2023 में बुधवार के मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals vs Punjab Kings) की पंजाब किंग्‍स के खिलाफ जीत के बाद ज्‍यादातर क्रिकेटप्रेमियों ने अपनी प्रतिक्रिया इसी अंदाज में बयां की. ऐसा लगा मानो DC ने अपना यह सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन पंजाब के किंग्‍स की टूर्नामेंट की टूर्नामेंट की उम्‍मीदों को झटका देने और प्‍लेऑफ की दावेदार अन्‍य टीमों की उम्‍मीदें परवान चढ़ाने के लिए ही किया था. बुधवार के मैच में DC के लिए मानो सब कुछ अच्‍छा हुआ. पहले विकेट के लिए अच्‍छी साझेदारी की बदौलत टीम ने 200+ का स्‍कोर बनाया और फिर गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से इस बखूबी डिफेंड किया.

दिल्‍ली किंग्‍स का 213 का स्‍कोर पंजाब किंग्‍स को भारी पड़ा और तमाम कोशिशों को बावजूद शिखर धवन की टीम के कदम 198 रन तक जाकर रुक गए. मैच दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बल्‍लेबाजों के लिए खास रहा.

सीजन में पहली बार 200+ के पार DC
फील्डिंग को छोड़ दें तो दिल्‍ली के लिए इस मैच में मानो सब कुछ अच्‍छा रहा. टीम ने पहले बैटिंग कर 20 ओवर्स में दो विकेट खोकर 213 रन का स्‍कोर बनाया.मौजूदा सीजन में यह DC का अब तक का सर्वोच्‍च स्‍कोर है. डेविड वॉर्नर की टीम ने IPL-2023 में इससे पहले 200 रन का आंकड़ा ही नहीं छुआ था. दिल्‍ली कैपिटल्‍स का पिछले सर्वोच्‍च स्‍कोर 6 विकेट पर 186 रन था जो उसने 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाया था.

लंबे इंतजार के बाद शॉ के बल्‍ले से रन निकले
बुधवार का मैच एक तरह से दिल्‍ली के बल्‍लेबाज के लिए रनों के लिहाज से बेहतरीन रहा. कप्‍तान डेविड वॉर्नर ने 46, पृथ्‍वी शॉ ने 54, राइली रूसो ने नाबाद 82 और फिल साल्‍ट ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया. शॉ (Prithvi Shaw)की बात करें तो इस सीजन का यह उनका पहला पचासा है. आईपीएल में उनका पिछला अर्धशतक, 2022 के सीजन में केकेआर के खिलाफ (51 रन) आया था.

रूसो ने 221 की स्‍ट्राइक रेट से ठोके 82 रन
राइली रूसो (Rilee Rossouw )का भी आईपीएल का यह पहला अर्धशतक है. नाबाद 82 रनों (37 गेंद, छह चौके और छह छक्‍के)के साथ उन्‍होंने इस सीजन में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए दूसरा सर्वोच्‍च स्‍कोर बनाया. इस सीजन में डीसी के लिए सर्वोच्‍च स्‍कोर फिल साल्‍ट (87 रन) ने बनाया था. साल्‍ट ने इसी माह की शुरुआत में रॉयल चैंलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ यह पारी खेली थी. दिल्‍ली के 213 के स्‍कोर के जवाब में पंजाब के लियाम लिविंगस्टन (94 रन, 59 गेंद, पांच चौके और 9 छक्‍के) और अथर्व ताइडे (55 रन) ने ही संघर्ष किया लेकिन इन्‍हें अन्‍य बैटर्स से सहयोग नहीं मिला. आईपीएल में लिविंगस्टन का यह सर्वोच्‍च स्‍कोर है, उन्‍होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 मई 2023 को बनाए नाबाद 82 रन के स्‍कोर को बेहतर किया.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2023, Prithvi Shaw

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें