
श्रीनगर: अगले सप्ताह श्रीनगर में होने वाली जी 20 की बैठक को अगस्त 2019 में ऑर्टिकल 370 के खात्मे के बाद कश्मीर में होने वाली सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय इवेंट में से एक माना जा रहा है. चीन और तुर्की जी 20 के सदस्य देशों में शामिल हैं, जो अगले सप्ताह पर्यटन कार्य समूह की बैठक में संभवत: शामिल नहीं होंगे. जबकि कई अन्य देशों की भी इस इवेंट में भागीदारी निम्न स्तर की होगी.
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार 22 से 24 मई तक चलने वाली यह बैठक, श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशनल सेंटर में होगी. आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. यह भी सप्ष्ट नहीं है कि जी 20 का अंतिम अध्यक्ष और समूह की तिकड़ी का सदस्य इंडोनेशिया भी भाग लेगा या नहीं.
ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: श्रीनगर में G20 की बैठक से परेशान हुआ पाकिस्तान, सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का रोया रोना
देश के सभी राज्यों में होंगी जी20 की बैठकें
बता दें कि भारत अपनी अध्यक्षता में इस साल देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में G20 की बैठकें आयोजित करा रहा है. इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में हुई बैठक को लेकर चीन ने नाराजगी जताई थी. भारत ने इसके बावजूद वहां बैठक आयोजित की थी, जिसमें लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था.
अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर भारत के अभिन्न अंग हैं और सरकार इस पर किसी दूसरे देश की एक भी सुनने को तैयार नहीं. केंद्र सरकार को उम्मीद है कि श्रीनगर में होने वाली बैठक में भी इसी तरह की प्रतिक्रिया मिलने वाली है, जो कश्मीर घाटी में मानवाधिकारों के उल्लंघन के झूठे पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का करारा जवाब होगा. पाकिस्तान के परेशान होने के पीछे भी यही वजह मानी जा रही है.
.
Tags: China, G20 Summit, Srinagar, Turkey
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 11:24 IST









