मोगरे के पौधे में नहीं आ रहा फूल, फॉलो करें ये 5 ट्रिक्स, महक उठेगा आपका बगीचा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मोगरे के पौधे को पर्याप्‍त धूप की जरूरत होती है.
जब भी इसकी मिट्टी सूखी दिखे, इसमें पानी जरूर दें.

Tips For Mogra Plant: मोगरे का फूल उन खूबसूरत फूलों में से एक है, जो दिखने के साथ-साथ खुशबू के मामले में भी काफी आकर्षक होता है. इसकी वजह से लोग अपने टेरेस गार्डन या बालकनी में इसे लगाना पसंद करते हैं और अपने गार्डन की खूबसूरती को बढ़ाते हैं. लेकिन अधिकतर लोगों की शिकायत होती है कि शुरुआत में तो पौधों में खूब फूल खिलते हैं, लेकिन एक दो बार के बाद इनमें फूल आना कम हो जाता है. अगर आपके पौधों में भी आजकल मोगरे के फूल कम खिल रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह मोगरे के पौधे की देखभाल करें, जिससे इनमें बम्‍पर फूल खिले.

मोगरे के पौधे में ऐसे होंगे बम्‍पर फूल

धूप जरूरी
मोगरे के पौधे को पर्याप्‍त धूप की जरूरत होती है. इसके लिए आप मोगरे के प्‍लांट को रोज कम से कम 5 से 6 घंटे तक धूप में जरूर रखें. दरअसल, मोगरे के पौधे को जितना अधिक सीधी धूप मिलेगी, वे उतने हेल्‍दी रहेंगे और उनका विकास भी तेजी से होगा.

पर्याप्‍त पानी भी जरूरी
मोगरे के पौधे को धूप की तरह ही पर्याप्‍त पानी की भी जरूरत होती है. दरअसल, ये धूप का पौधा है जिस वजह से इसकी मिट्टी आसानी से ड्राई  हो जाती है. ऐसे में जब भी इसकी मिट्टी रूखी सूखी दिखे, इसमें पानी जरूर दें.

इसे भी पढ़ें : गंदे जूतों को कर सकते हैं वॉशिंग मशीन में साफ, बस जान लें क्लीन करने का सही तरीका, नहीं खराब होंगे शूज़

 

उपजाऊ मिट्टी डालें
मोगरे के पौधे में अगर आप 5 से 8 पीएच वाली मिट्टी का इस्‍तेमाल करेंगे तभी इसमें अच्‍छे फूल होंगे. इसके अलावा, ऐसे मिट्टी का इस्‍तेमाल करें, जिससे पानी आसानी से जड़ तक पहुंच जाए. आप मिट्टी में गोबर, वार्म कॉम्‍पोस्‍ट, कोकोपीट और भुरभुरी मिट्टी को मिलाकर लगाएं, जिससे इसे भरपूर पोषण मिले.

मौसम का रखें ख्‍याल
मोगरे के पौधे के लिए 15 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान परफेक्‍ट होता है. इस वजह से गर्मी का मौसम इसके लिए परफेक्‍ट मौसम होता है. लेकिन अगर आप इसका सही देखभाल करें तो ये बरसात के मौसम में भी ये अच्‍छा खिल सकता है. यही नहीं, विंटर में भी इसमें फूल आ सकते  हैं.

इसे भी पढ़ें : घर हमेशा दिखता है बिखरा और गंदा? ऑर्गेनाइज करने के लिए फॉलो करें 7 टिप्स, लाइफ बनेगी आसान

 

मल्चिंग जरूरी  
मोगरे के पौधे की जड़ पर आप गीली घांस की परत बिछाएं. ऐसा करने से अधिक धूप और ठंड का असर कम पड़ेगा. इसके लिए आप गीली पत्तियां या नारियल के छिलके का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. समय समय पर इसकी ट्रिमिंग भी जरूरी है. इससे इनमें फूल भर कर आते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें