Celeb Education, Anupamaa Cast: छोटे पर्दे के कई मशहूर सीरियल्स में नजर आने वाली बहुओं को अनपढ़ या कम पढ़ा-लिखा दिखाया गया है. लेकिन अगर हकीकत की बात करें तो ये ‘अनपढ़ बहुएं’ काफी पढ़ी-लिखी हैं. इनमें से ज्यादातर एक्ट्रेसेस अपनी पढ़ाई पूरी करके एक्टिंग के क्षेत्र में किस्मत आजमा रही हैं (Most Educated TV Actress in India). आपकी पसंदीदा अनुपमा, गोपी बहू और इमली पर्दे के पीछे फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करती हैं.
01

Celeb Education: भारत में बड़ी संख्या में लोग टीवी सीरियल देखते हैं. इनमें महिला दर्शकों का आंकड़ा ज्यादा है. ज्यादातर सीरियल्स में महिलाएं मुख्य भूमिका में होती हैं. उसमें भी शुरुआत में उन्हें अनपढ़ या कम पढ़ी-लिखी दिखाया जाता है. बाद में ठोकर खाने के बाद वह अपना करियर शुरू करती हैं. लेकिन टीवी की यही मशहूर बहुएं असल जिंदगी में काफी पढ़ी-लिखी हैं (Most Educated TV Actress). शो में टूटी-फूटी इंग्लिश में बात करने वाली ये सुपरहिट एक्ट्रेसेस हकीकत में फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करती हैं.
02

Sumbul Touqeer Education Qualification: 19 साल की सुंबुल तौकीर काफी फेमस हैं (Sumbul Touqeer Age). उन्होंने टीवी सीरियल ‘इमली’ के पहले सीजन में मुख्य भूमिका निभाई थी (Imlie Cast). वह बिग बॉस में भी नजर आई थीं. सुंबुल काफी टैलेंटेड हैं और कम समय में उन्होंने शोहरत और फैंस का प्यार हासिल कर लिया है. फिलहाल वह एक नामी प्राइवेट इंस्टीट्यूट से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. उन्होंने मोनिका वर्मा के सहजमुद्रा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय का प्रशिक्षण भी हासिल किया है.
03

Rupali Ganguly Education Qualification: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ लंबे समय से टीआरपी चार्ट की टॉप रैंकिंग में शामिल है (Anupamaa Cast). इसमें रुपाली गांगुली मेन लीड यानी अनुपमा का किरदार निभा रही हैं. शो में वह कम पढ़ी-लिखी महिला की भूमिका में हैं. शुरुआत में इस वजह से उन्हें अपने परिजनों के ताने भी बहुत सुनने पड़े. लेकिन असल जिंदगी में रुपाली गांगुली के पास होटल मैनेजमेंट की डिग्री है और वह फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करती हैं.
04

Disha Vakani Education Qualification: कॉमेडी डेली सोप ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 15 सालों से लगातार टेलीकास्ट हो रहा है. दिशा वकानी अब भले ही लंबे समय से इस शो में नजर नहीं आई हैं लेकिन आज भी उन्हें दयाबेन ही कहा जाता है. अपनी अदायगी से करोड़ों लोगों के दिल में बसने वाली दिशा वकानी ने गुजरात आर्ट्स और साइंस कॉलेज से ग्रेजुएश किया है. उनके पास ड्रमैटिक आर्ट्स की भी डिग्री है.
05

Niharika Chouksey Education Qualification: छोटे पर्दे की बड़ी दुनिया में स्टार किड्स की भरमार है. निहारिका चौकसी सिर्फ 18 साल की हैं (Niharika Chouksey Age). 2022 में उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी. वह कई नामी-गिरामी टीवी शोज़ में नजर आ चुकी हैं. इनमें ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ भी शामिल हैं (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Cast). फिलहाल वह टीवी शो ‘फालतू’ में फालतू सिंह का मुख्य किरदार निभा रही हैं.
06

Shubhangi Atre Education Qualification: ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी को भला कौन नहीं जानता! कभी टीवी सीरियल में अपनी कॉमिक टाइमिंग तो कभी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल के कारण वह अक्सर चर्चा में रहती हैं. इस टीवी सीरियल में वह अनपढ़ होममेकर का किरदार निभा रही हैं. लेकिन असल जिंदगी में उनके पास देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से मार्केटिंग में MBA की डिग्री है.
07

Giaa Manek Gopi Bahu: क्या आपको अपने पति अहम का लैपटॉप धोने वाली गोपी बहू याद है? शो के इस एपिसोड का वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक ने अपनी मासूम अदाओं से हर घर में खास पहचान बना ली थी. कोकिला मोदी की बड़ी बहू को लोग अभी तक याद करते हैं. ‘साथ निभाना साथिया’ की अनपढ़ गोपी बहू ने रियल लाइफ में गुजरात यूनिवर्सिटी से एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया है.









