UPSC Prelims Exam: सरकारी नौकरी चाहिए तो तुरंत करें ये काम, खुद IAS ने दी सलाह, नोट करें गुरुमंत्र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (UPSC Prelims Exam). यूपीएससी सीएसई 2023 कैलेंडर जारी हो चुका है (UPSC CSE 2023). इस साल 28 मई को यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा होगी. लाखों उम्मीदवार इसकी तैयारी में जुटे होंगे. इस बीच कई आईएएस, आईपीएस अफसरों ने इन युवाओं को प्रेरित करने की कमान संभाल ली है (Motivational Story).

आईएएस अवनीश शरण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं (Awanish Sharan IAS Twitter). ट्विटर पर उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह 2009 बैच के अफसर हैं और फिलहाल छत्तीसगढ़ कैडर में पोस्टेड हैं (Chhattisgarh IAS Officer). वह ट्विटर पर फोटोज़, वीडियोज़ और अपनी कहानी शेयर करते रहते हैं.

IAS की कहानी से लें सबक
आईएएस अवनीश शरण ने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए ट्विटर पर एक कहानी शेयर की है (Success Story). इस लॉन्ग स्टोरी पोस्ट को अब तक 1 लाख 81 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसको 171 यूजर्स ने रीट्वीट किया है और 1874 ने इसे लाइक किया है. इनके अनुभव से सबक लेकर उम्मीदवार अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर सकते हैं (UPSC Exam).

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

गलत सलाह देते हैं लोग
अवनीश शरण ने अपने आईएएस बनने का रोचक किस्सा शेयर किया है. अपनी प्रीलिम्स परीक्षा से 15 दिन पहले वह डिनर करके टहल रहे थे. तभी पास में एक ‘वरिष्ठ साथी’ के कमरे में चले गए. अवनीश ने उनसे परीक्षा में पास होने का गुरुमंत्र मांगा. उस वरिष्ठ साथी ने कुछ ऐसी किताबों की तरफ इशारा कर दिया, जिन्हें देखकर अवनीश घबरा गए और उनका आत्मविश्वास डोल गया.

चाचा ने दिखाई राह
तब अवनीश ने अपने चाचा को कॉल कर उनकी सलाह मांगी. उनसे काफी देर तक बात करने के बाद अवनीश का मूड फ्रेश हो गया और फिर प्रीलिम्स परीक्षा तक उन्होंने अपने उस वरिष्ठ साथी से कोई मुलाकात नहीं की. यहां इस बात का उल्लेख करना जरूरी है कि वह वरिष्ठ साथी तब तक 4 बार प्रीलिम्स परीक्षा में फेल हो चुका था.

सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं को खुद पर और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. आखिरी के दिनों में न तो कुछ नया पढ़ें और न ही किसी के बहकावे में आएं.

ये भी पढ़ें:
ये हैं देश के यंगेस्ट IRS, 12वीं के बाद शुरू की UPSC की तैयारी, 60 किमी दूर था कॉलेज
होश उड़ा देंगी अनुपमा और गोपी बहू की डिग्रियां, पर्दे के पीछे बोलती हैं खूब अंग्रेजी

Tags: IAS Awanish Sharan, Motivational Story, Success Story, Upsc exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें