Punjab: आतंकी अर्शदीप डल्‍ला पर NIA का श‍िकंजा, गुर्गोंं की तलाश में पंजाब में 58 जगहों पर रेड, ISI की मदद से कर रहा टेरर फंडिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

2017 में एक ASI ने बनाई थी अर्शदीप डल्ला की झूठी वेरिफिकेशन रिपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने के बाद डल्‍ला विदेश भाग गया और आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया
विदेश भागने के बाद से उस पर पंजाब में 5 हत्याओं समेत 29 मामले दर्ज

एस. सिंह

चंडीगढ़. गैंगस्टर से आतंकी बने अर्शदीप डल्ला को लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को कई खास इनपुट्स म‍िले थे. इन सबके आधार पर एनआईए ने पंजाब में 58 जगहों पर छापेमारी की थी. एनआईए को जानकारी म‍िली थी क‍ि अर्शदीप डल्ला आईएसआई (ISI) के जरिए भारत में गैंगस्टरों (Gangsters) और आतंकियों को फंडिंग कर रहा था. वहीं गैंगस्टरों को ड्रोन (Drone) के जरिए मिलने वाले हथियारों के पैसे का भुगतान पाकिस्तान और कनाडा से किया जा रहा था.

बताया जा रहा है कि 8 राज्यों में 324 जगहों की रेड में 60 मोबाइल फोन, एक पिस्टल, 39.60 लाख रुपये कैश, 75 आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं. पुलिस ने आतंकियों के साथ गठजोड़ के संदेह में कई लोगों को हिरासत में भी ल‍िया है और कुछ लोगों को दिल्ली में तलब किया है.

ये भी पढ़ें- Terror Funding: जम्‍मू-कश्‍मीर में NIA का ‘सर्च ऑपरेशन’, टेरर फंड‍िंग केस में 13 ठ‍िकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

जालंधर में हत्या के दो आरोपियों के घर भी पहुंची
एनआईए की 2 विशेष टीमों ने जालंधर में हत्या के फरार आरोपी पुनीत शर्मा और नरिंदर शारदा उर्फ लल्ली के घर पर छापेमारी की. हालांकि दोनों आरोपियों के घर पर एनआईए की टीम ने 3 घंटे तक सर्च‍िंग की. पारिवारिक सदस्यों के मोबाइलों की भी जांच पड़ताल की गई. लेक‍िन लल्ली के परिवार ने बताया कि वे उसे बेदखल कर चुके हैं. दोनों आरोपी कत्ल करने के बाद 25 माह से फरार चल रहे हैं.

आतंकी डल्ला पर पंजाब में दर्ज हैं 35 मामले
अर्शदीप डल्ला को सरकार द्वारा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी घोषित किया गया है. विदेश भागने से पहले वह पंजाब में 6 आपराधिक मामलों का सामना कर रहा था. 2017 में एक सहायक उप-निरीक्षक ने डल्ला की झूठी वेरिफिकेशन रिपोर्ट बनाई थी. जिसके माध्यम से उसने अपना पासपोर्ट प्राप्त किया था और कनाडा भाग गया था. विदेश जाने के बाद वह बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों, ड्रग्स और हथियारों की सीमा पार तस्करी में शामिल हो गया.

पुलिस के अनुसार उसके विदेश भाग जाने के बाद से उसके खिलाफ पंजाब में 5 हत्याओं सहित 29 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 35 हो गई है. पुलिस का कहना है कि डल्ला प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) से जुड़ा है और हरदीप सिंह निज्जर की ओर से आतंकी मॉड्यूल चलाता है.

उधर, डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने भी अपने स्तर पर राज्य के सभी जिलों में रेड की है. उन्होंने कहा कि इस दौरान बठिंडा के एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है. जबकि मोगा में लॉरेंस व अर्शदीप डल्ला के 6 गुर्गों के ठिकानों से मोबाइल जब्त किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है.

Tags: Arshdeep Singh, Gangsters in Punjab, Lawrence Bishnoi, NIA, Nia raid

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें