
रिपोर्ट- अनुज गौतम
सागर. बुंदेलखंड में पिछले एक हफ्ते से गर्मी अपने पूरे शबाब पर थी, पारा 42 डिग्री के पार जा रहा था, आग उगल रहे सूरज की वजह से लोग गर्मी से हलाकान रहे. तेज धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था, लेकिन बुधवार की शाम मौसम में अचानक बदलाव देखा गया. शाम को काले घने बादल छाए और फिर तेज हवाएं चलने लगी.
ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी की खबरें सामने आई तो वहीं सागर शहर में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश होने की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया. तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश देखने को मिली और फिर मौसम में ठंडक घुल गई, जिसके बाद लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली. वही गौरझामर और देवरी इलाके में शाम को ओले गिरने की भी खबरें सामने आई.
सुबह से ही तेज धूप निकलने की वजह से दोपहर तकपारा 42 डिग्री के पास पहुंच गया था. लोगों का धूप में निकलना मुश्किल हो रहा तो वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव की एडवाइजरी भी जारी की गई, लेकिन शाम के समय बरसात में सूरज की तपिश से राहत दिलाई.
स्थानीय मौसम विशेषज्ञ इंजीनियर गोविंद राय का कहना है कि अगले 24 घंटों में फिर कुछ क्षेत्रों में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बादल गरजने बिजली गिरने झमाझम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन 19 मई से लेकर 24 मई तक एक बार फिर तापमान बढ़ते क्रम में होगा और गर्मी फिर शिखर पर पहुंचेगी.
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक नौतपा में एक बार फिर सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसकी वजह से नौतपा के शुरुआत में भी हल्की मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इस समय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से और लोकल सिस्टम एक्टिव होने की वजह से तेज हवाओं के साथ यह बारिश देखने को मिल रही है.
.
Tags: Heavy rain fall, MP weather, MP Weather Alert, MP weather forecast, Sagar news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 09:33 IST








