Petrol Diesel Prices : आज सस्‍ता हो गया तेल, गाजियाबाद में 35 पैसे घटा पेट्रोल का दाम, चेक करें ताजा रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है.
ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 74.58 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है.
डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज गिरावट के साथ 72.61 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

नई दिल्‍ली. कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ गुरुवार सुबह कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बदल गए हैं. ग्‍लोबल मार्केट में भी क्रूड की कीमतों में कुछ नरमी आई है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है. हालांकि, आज भी देश के चारों महानगरों में तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल आज सुबह 31 पैसे गिरकर 96.69 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 28 पैसे टूटकर 89.86 रुपये लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में आज पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.23 रुपये लीटर पहुंच गया. यहां डीजल 33 पैसे गिरकर 89.75 रुपये लीटर हो गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल आज 26 पैसे सस्‍ता होकर और 96.26 रुपये लीटर पहुंच गया है. इसके अलावा डीजल भी 25 पैसे सस्‍ता होकर 89.56 रुपये लीटर हो गया है.

ये भी पढ़ें – Tax Knowledge: घर में कैश रखने की नहीं है लिमिट, फिर क्यों इनकम टैक्स रखता है नजर, जानिए वजह?

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 74.58 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी आज गिरावट के साथ 72.61 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 96.69 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 96.23 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

ये भी पढ़ें – क्या रजिस्टर्ड वसीयत को कोर्ट में किया जा सकता है चैलेंज? क्या कहता है भारत का कानून, जानें

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Tags: Business news in hindi, Diesel Petrol New Rate Today, Petrol diesel price, Petrol New Rate

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें