ओडिशा को पहली वंदे भारत की सौगात देंगे PM मोदी, आज दिखाएंगे हरी झंडी, 8000 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स का भी करेंगे उद्घाटन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पीएम मोदी आज 17वें वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी.
8 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के रेलवे प्रोजेक्ट्स भी देश को करेंगे समर्पित.
सभी कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए शामिल होंगे.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज पुरी से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे साथ ही पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा PM मोदी 8 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के रेलवे प्रोजेक्ट्स भी देश को समर्पित करेंगे. इन सभी कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए शिरकत करेंगे. बता दें कि यह 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी जिसे पीएम मोदी देश को समर्पित करेंगे.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी के साथ इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) भी होंगे. पीएम मोदी दोपहर लगभग 1 बजे ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रेलवे अधिकारी ने कहा कि हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे पुरी से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई जाएगी. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद पश्चिम बंगाल को मिलने वाली यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है. यह हावड़ा और पुरी के बीच 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी.

पढ़ें- PHOTOS: अब पुरी स्टेशन भी होगा वर्ल्ड क्लास, PM मोदी करेंगे शिलान्यास, 100 करोड़ से अधिक की योजना

पुरी और कटक रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की भी रखेंगे नींव
पुरी और कटक में बनने वाले नए रेलवे स्टेशन मॉर्डन सुविधाओं से लैश होगी. यहां यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं का अनुभव होगा. वहीं पीएम मोदी ओडिशा में रेल नेटवर्क के 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन को भी डेडिकेट करेंगे. माना जा रहा है कि इससे ऑपरेटिंग और मेंटेनेंस कॉस्ट कम हो जाएगी. साथ ही क्रूड ऑयल पर निर्भरता भी कम होगी. मालूम हो कि हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 20 मई को हावड़ा और पुरी से शुरू होगा और यह गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. यह हावड़ा से सुबह 6:10 बजे चलेगी और दोपहर 12:35 बजे पुरी पहुंचेगी.

देश को 4 और वंदे भारत की जल्द मिलेगी सौगात
मुंबई से गोवा, रांची से पटना, गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी तक लगभग छह घंटे, और दिल्ली से देहरादून तक लगभग चार घंटे – ये कुछ ऐसे मार्ग हैं जिन पर वंदे भारत एक्सप्रेस आने वाले दिनों में चलेगी. रेलवे का लक्ष्य सभी राज्यों तक पहुंचना है. अब तक 16-कोच वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनसेट गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के मार्गों पर सरपट दौड़ रही हैं.

Tags: PM Modi, Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें