नासिक के आस-पास मौजूद हैं ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन, एक बार जरूर करें दीदार, सफर बनेगा हमेशा के लिए यादगार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

नासिक के सफर के दौरान आप खंडाला और लोनावाला की सैर कर सकते हैं.
नासिक के पास मौजूद मालशेज घाट में आप खूबसूरत नजारों का दीदार कर सकते हैं.

Hill Stations Near Nasik: गर्मी की छुट्टियों में लोग कहीं न कहीं जाने का प्लान बनाते हैं, लेकिन कई बार ये समझ नहीं आता है कि गर्मी में घूमने के लिए कौन सी जगह बेहतर हो सकती हैं. इस बार आप अगर चाहें तो नासिक के आस-पास मौजूद कुछ हिल स्टेशन (Hill station) जानें का प्रोग्राम बना सकते हैं.

दरअसल, बहुत लोग छुट्टी में महाराष्ट्र स्थित मुंबई, पुणे और नासिक जाने का भी प्लान बना लेते हैं. ऐसे में अगर आप भी महाराष्ट्र जाने की सोच रहे हैं तो आप को नासिक के आस-पास मौजूद इन हिल स्टेशन्स की सैर भी जरूर करनी चाहिए. यहां का रुख करके आप अपने सफर को यादगार बना सकते हैं.

सूर्यमल
इस बार अगर आप नासिक जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सूर्यमल हिल स्टेशन जरूर जाना चाहिए. नासिक से इसकी दूरी केवल 86 किलोमीटर की है. समुद्र तल से लगभग 1800 फीट की ऊंचाई पर स्थित सूर्यमल हिल स्टेशन से आप पश्चिमी घाट के सुन्दर नजारों का दीदार तो कर ही सकते हैं. साथ ही आप देवबंद मंदिर और अमला वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का रुख भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के 5 सबसे ऊंचे किले कर देंगे हैरान, बेहद खास है यहां का दीदार, खूबसूरत दिखते हैं नजारे

कोरोली
नासिक से 150 किलोमीटर की दूरी पर कोरोली हिल स्टेशन भी मौजूद है. अगर आप पीसफुल वातावरण और सुन्दर नजारों को देखने की चाह रखते हैं तो आपको यहां एक बार जरूर जाना चाहिए. कोरोली की सैर करके आपको सुकून का एहसास तो होगा ही साथ ही वापस लौटने का मन भी नहीं करेगा.

लोनावाला और खंडाला
महाराष्ट्र के मशहूर हिल स्टेशन खंडाला और लोनावाला के बारे में आपने जरूर सुना होगा. ये नासिक के आस-पास ही मौजूद हैं. नासिक से खंडाला की दूरी 223 किलोमीटर है तो लोनावाला की दूरी महज 232 किलोमीटर है. इन जगहों की सैर करके आप भाजा केव, ड्यूक नोज, कार्ला, लोनावाला लेक, कुन वॉटरफॉल, शूटिंग प्वाइंट और लोहागढ़ फोर्ट का दीदार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लखनऊ के पास बेहद खूबसूरत हैं 3 हिल स्टेशंस, गर्मियों में जरूर जाएं घूमने, यादगार बन जाएगा एक्सपीरिएंस

भंडारदरा
भंडारदरा की दूरी नासिक से केवल 72 किलोमीटर की है. ये पश्चिमी घाट की सह्याद्री रेंज में मौजूद है. भंडारदरा की सैर के दौरान आप रंधा वॉटरफॉल, आर्थर लेक, रतनवाड़ी गांव, अगस्त्य ऋषि आश्रम, विल्सन डैम और अम्ब्रेला फॉल्स का दीदार कर सकते हैं. बता दें कि माउंट कलसुबाई भंडारदरा की सबसे ऊंची चोटी के तौर पर जानी जाती है.

मालशेज घाट
मालशेज घाट की सैर भी आप नासिक जाने के दौरान कर सकते हैं. मालशेज घाट की दूरी नासिक से 166 किलोमीटर की है. यहां पर आप केदारेश्वर केव, हरिश्चंद्रगढ़ फोर्ट, अजोबा हिल फोर्ट, पिंपलगांव जोगा धाम और मालशेज फॉल्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां का खूबसूरत नजारा आपको रोमांटिक फीलिंग का एहसास करवा सकता है.

Tags: Lifestyle, Tour and Travels, Travel

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें