Cannes 2023: मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस डेब्यू, सारा अली खान का फिर देसी अंदाज, याद आ गईं ‘शर्मिला टैगोर’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Cannes 2023 Day 2: मुंबई. कांस 2023 की शुरुआत हो चुकी है और खास सिनेमा की झलक देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ कांस में भारतीय सेलेब्स का जलवा भी बरकरार है. कांस के दूसरे दिन सारा अली खान ने एक बार फिर देसी अंदाज दिखाया. वहीं, ‘सीता रामम’ फेम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी इस बार कांस में डेब्यू किया. डेब्यू के लिए उन्होंने ग्लैमरस ब्लैक शिमर आउटफिट चूज किया.

01

कांस 2023 की बीती 16 मई को शुरुआत हुई थी. यह फेस्टिवल 27 मई तक चलेगा. फेस्टिवल में दुनिया भर की कई खास फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं. फेस्टिव के दूसरे दिन सारा अली खान और मृणाल ठाकुर ने जलवा बिखेरा.

02

कांस के दूसरे दिन के लिए भी सारा अली खान ने देसी स्टाइल ही कैरी किया. सारा ने व्हाइट कलर साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने बन कैरी किया. इससे एक दिन पहले उन्होंने आइवरी क्रीम कलर लहंगा पहना था. (instagram/sara ali khan)

03

‘सीता रामम’ के जरिए हर दिल में जगह बना चुकी ‘सीता’ यानी मृणाल ठाकुर ने भी इस साल कांस में कदम रखा. डेब्यू के लिए मृणाल ने स्टाइलिश ब्लैक आउटफिट कैरी किया. (instagram/mrunal thakur)

04

कांस के दूसरे दिन सारा ने फ्यूजन साड़ी के साथ मोनोक्रोम बैकलेस ब्लाउज कैरी किया. इसे डिफरेंट अंदाज में ड्रेप किया गया था. इसक साथ सारा ने ब्लैक एंड व्हाइट बीड नेकपीस कैरी किया. (instagram/sara ali khan)

05

सारा ने दूसरे दिन के लिए भी अबु जानी और संदीम खोसला की ही डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी. साड़ी में उनका अंदाज काफी रॉयल लग रहा था. उन्हें देखकर फैंस को उनकी दादी शर्मिला टैगोर की याद आ गई. (instagram/sara ali khan)

06

मृणाल का स्टाइलिश अंदाज भी उनके फैंस को पसंद आ रही है. मृणाल के लिए राहुल विजय ने आउटफिट डिजाइन किया था. ट्रांजी पैंट के साथ मृणाल ने शिमर कोट कैरी किया. (instagram/mrunal thakur)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें