Haryana Board 10th Topper : हरियाणा के एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने कमाल कर दिया है. हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा बिना ट्यूशन-कोचिंग के 500 में से 496 नंबर लाकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है. बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति और कम संसाधनों के बीच पली ज्योति ने अपनी इस उपलब्धि से अपने परिवार का सिर ऊंचा कर दिया है. ज्योति का ख्वाब आईपीएस बनना है.
हरियाणा बोर्ड 10वीं में प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल करने वाली ज्योति ने यह इतने अच्छे मार्क्स सेल्फ स्टडी के बल पर हासिल किए हैं. वह कहती हैं कि मन लगाकर पढ़ लो तो ट्यूशन का क्या काम. वह कहती हैं कि सेल्फ स्टडी के लिए अनुशासन होना जरूरी है.
ज्योति ने हासिल किए 500 में से 496 मार्क्स
आपके शहर से (करनाल)

9 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा पहला एलिवेटेड अर्बन द्वारका एक्सप्रेस वे, कल नितिन गडकरी करेंगे निरीक्षण

ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए 12वीं के नंबर भी आएंगे काम ? या सिर्फ CUET से मिलेगा एडमिशन

रंगदारी: बदमाशों ने व्यापारी को दी पर्ची, पिस्तौल दिखाकर बोले…बस दो दिन का समय

हरियाणा सरकार के दावों की खुली पोल, स्कूल में सुविधाओं का घोर अभाव, छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

Wrestlers Protest : पहलवानों के धरने को मिला रोघी खाप का समर्थन, सरकार को दिया 21 मई का अल्टीमेटम

Gohana News: फैक्ट्री में धमाके की पुलिस करेगी जांच, मालिक समेत पांच पर केस

करनाल में यह किन्नर है कमाल…खोला इंग्लिश मीडियम स्कूल, गरीब बच्चों को बना रही ‘टिपटॉप’

Panipat News : शातिर महिलाओं का गिरोह सक्रिय, सोने की दुकान से चोरी किये गहने, घटना सीसीटीवी में कैद

HBSE 10th Result 2023: 10वीं की परीक्षा में 10 में से केवल 1 बच्चा पास, नाराज ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

कभी अखबार बांटता था ये बॉक्सर…अब देश के लिए जीता पदक, बहादुरगढ़ में भव्य स्वागत

Success Story : 35 परीक्षाओं में हुए फेल, नहीं टूटा हौसला 2018 में बने IPS और फिर आईएएस अफसर
ज्योति को गणित, सोशल साइंस और पंजाबी में शत प्रतिशत नंबर मिले हैं. जबकि हिंदी में 96 और अंग्रेजी में 99 नंबर मिले हैं. उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर थोड़ा डर भी था मन में लेकिन वह शुरू से ही फोकस थीं कि कैसे अच्छे नंबर लाने हैं. हालांकि टॉप करने का कोई टारगेट नहीं था. बस कोशिश थी कि अच्छे नंबर से पास हों.
12 से 13 घंटे पढ़ाई
ज्योति बोर्ड परीक्षा में इतने अच्छे नंबर लाने के पीछे का मंत्र बताती हैं कि स्कूल में जो सीखा, उसके नोट्स तैयार किए. उन्हीं नोट्स को अच्छी तरह पढ़ा. पढ़ाई के लिए 12 से 13 घंटे का समय दिया. उन्हें हमेशा से ही पढ़ने का शौक है. वह काफी देर तक बैठकर पढ़ सकती हैं.
पिता करते हैं दिहाड़ी मजदूरी
ज्योति रानी के पिता जसविंदर एक दिहाड़ी मजदूर और मां हाउसवाइफ हैं. ज्योति कुल चार बहनें हैं और एक भाई है. उनके माता-पिता ने भी खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ज्योति का दाखिला एक प्राइवेट स्कूल में कराया. ज्योति का सपना आईपीएस ऑफिसर बनने का है.
ये भी पढ़ें
IPS Story : ऐसी लागी लगन… कृष्ण भक्ति में कोई बन गया मीरा तो कोई राधा और कथावाचक
UPSC CDS 2 2023 : ग्रेजुएशन के बाद आर्मी ऑफिसर बनने का मौका, 100 रुपये में भरें CDS परीक्षा का फॉर्म
.
Tags: Board Results, Education news, Haryana news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 06:41 IST









