रिश्तेदार ने किया रेप, दर्दनाक गुजरा बचपन, कहानी उस महिला की जो देह व्यापार करते-करते बनी मौत की सौदागर!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंसान की जिंदगी कैसी गुजरेगी, ये इस बात पर निर्भर करता है कि उसका बचपन कैसा गुजरा है. बहुत से लोग कम उम्र में ऐसी यातनाओं और मुश्किलों से गुजरते हैं कि उनका जीवन दर्दनाक हो जाता है और उन अनुभवों का असर उन्हें जीवन में आगे भी दिखाई देता है. ऐसा कष्टदायक बचपन एक अमेरिकी महिला (First Female Serial Killer of America) का भी गुजरा जिसके बाद उसकी जवानी ऐसे दलदल में गुजरी जिससे बाहर निकल पाना किसी के लिए भी असंभव है.

न्यूज18 हिन्दी की सीरीज ‘Brutal Women Series’ के तहत आज हम बात कर रहे हैं अमेरिका की पहली महिला सीरीयल किलर की, जिसने मर्दों (American serial killer) की जान ली मगर उसके बावजूद भी वो महिलाओं की नजर में फाइटर बनी हुई है. उसे मौत की सजा मिली थी पर वो आज भी लोगों के ख्यालों में जिंदा है. हम बात कर रहे हैं एलीन वुओर्नोस (Aileen Wuornos) की जिसके ऊपर 1989 से 1990 के बीच 7 मर्दों को जान से मारने का आरोप है.

दर्दनाक था बचपन
एलीन (Aileen Carol Pittman) का जन्म 29 फरवरी 1956 को न्यूयॉर्क में हुआ था. पिता ने मां, बेटी और बेटे को छोड़ दिया और फिर जेल में उसकी मौत हो गई. मां भी दोनों बच्चों की जिम्मेदारी से परेशान हो चुकी थी, इसलिए उसने एलीन और उसके भाई को उनके नाना के हवाले कर दिया. कम उम्र में एलीन का अफेयर कुछ वक्त तक अपने ही भाई से हो गया. इसके बाद जब वो 14 साल की हुई, तो एक रिश्तेदार ने उसका रेप किया और फिर उस संबंध से एलीन को एक बच्चा भी हुआ. नाना ने बच्चे को एडॉप्शन के लिए दे दिया और एलीन को घर से निकाल दिया.

पहली बार 1989 में की हत्या
जब वो 10वीं क्लास में थी तो उसने स्कूल छोड़ दिया और देह व्यापार की ओर कदम बढ़ा दिया. वो छोटे-मोटे अपराध करने लगी. इसी बीच उसे एक महिला मिली जिससे उसे प्यार हो गया और दोनों साथ रहने लगे. इस महिला का नाम था टायरिया मोर (Tyria Moore). 1 दिसंबर 1989 की सुबह, एलीन ने अचानक मोर को बताया कि उसने एक शख्स का खून कर दिया है. उसने 52 साल के एक दुकानदार, रिचर्ड मैलोरी की हत्या कर दी थी. 13 दिन बाद शख्स की लाश मिली थी. एलीन ने बताया था कि मैलोरी उसका रेप करना चाहता था, और उसने सिर्फ आत्मरक्षा में गोली चलाई थी.

एक के बाद एक की कई हत्याएं
अगले कुछ महीनों में महिला ने एक के बाद एक कई हत्याएं की. 1990 में 1 जून को डेविड स्पीयर्स नाम के कंस्ट्रक्शन वर्कर की लाश उन लोगों को मिली. 6 जून को चार्ल्स कार्सकैडन नाम के ट्रक ड्राइवर की लाश बरामद हुई. 4 जुलाई को 65 साल के पादरी पीटर सिमेन्स की लाश मिली, 4 अगस्त को ट्रॉय बुरेस नाम के ट्रक ड्राइवर की लाश मिली, 12 सितंबर को रिचर्ड हंप्रेस की लाश मिली, और आखिर में 19 नवंबर को वॉल्टर जेनो एंटोनियो की लाश बरामद हुई. इन सारे ही लोगों की हत्या .22 कैलिबर की पिस्टल से हुई थी. एक घटनास्थल से मोर और एलीन को निकलते हुए एक चश्मदीद ने देख लिया था जिसने पुलिस को उसकी सूचना दी और दोनों के स्केच बनाकर अमेरिका में फैला दिए गए.

साल 2002 में मिली मौत की सजा
जब मोर को इसके बारे में पता चला तो वो छुप गई पर पुलिस ने उसका पता लगा लिया. पकड़े जाने पर वो उनकी गवाह बन गई. हालांकि, एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में ये साफ हो गया कि एलीन, मोर को बिल्कुल भी नहीं फंसाती, और उसने बोला था कि सारे इल्जाम वो अपने सिर लेगी क्योंकि खून उसने ही किया है. 9 जनवरी 1991 को एलीन को गिरफ्तार किया गया और 1992 को उसे मौत की सजा सुनाई गई. 1993 से लेकर 2002 तक उसको बचाने के लिए वकीलों की टीम ये साबित करती रही कि वो दिमागी रूप से स्वस्थ नहीं है, इसलिए उसने ऐसा किया है. पर एलीन खुद से ही मरना चाहती थी. उसने बताया कि वो सारी हत्याएं आत्म रक्षा में कर रही थी पर सच तो ये था कि उसके मर्दों के प्रति आक्रोश था क्योंकि उसे हमेशा ही बुरे मर्द मिले जो उसका फायदा उठाते रहे थे. 9 अक्टूबर 2002 को उसे जहरीला इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुलाया गया. महिला को सोशल मीडिया पर अन्य महिलाएं, मर्दों की प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाने वाली स्त्री बताते हैं.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें