PBKS vs DC: दिल्ली ने कहां छुपा रखा था ‘सिक्सर किंग’? नंबर-3 बना लक फैक्टर, दिखाया पाकिस्तान वाला अंदाज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

राइली रूसो ने नंबर-3 पर खेली आतिशी पारी.
दिल्ली कैपिटल्स ने 200 का आंकड़ा किया पार.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स की हालत शुरू से ही बेहद गंभीर रही है. नतीजा यह है कि टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. डेविड वॉर्नर (David Warner) को हटा दें तो टीम की बैटिंग की इस सीजन निराश किया है. लेकिन कहीं न कहीं इसकी वजह टीम की प्लानिंग भी रही. बुधवार को दिल्ली की टीम पंजाब को प्लेऑफ की रेस से बाहर करने की फिराक में है. इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाजों की तरफ से उस लेवल का प्रदर्शन देखने को मिला, जिसे देखने के लिए दिल्ली के फैंस इस सीजन तरस गए थे. इस तूफान का केंद्र बने पाकिस्तान में तबाही मचाने वाले राइली रूसो (Rilee Rossouw).

पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर की तरफ से शानदार बैटिंग दिखी. वहीं, पृथ्वी शॉ ने भी कमबैक फिफ्टी ठोकी. इसके बाद दिल्ली ने बैटिंग में बदलाव करते हुए 3 नंबर पर राइली रूसो को आजमा लिया. इस खिलाड़ी ने दिल्ली की तरफ से अभी तक 4 या 5 नंबर पर बैटिंग की थी. जब तक रूसो की बैटिंग आती दिल्ली बैकफुट पर आ चुकी होती थी. लेकिन पंजाब के खिलाफ राइली रूसो को आजादी से बैटिंग करने का मौका मिला और उन्होंने पंजाब के परखच्चे उड़ा दिए. रूसो ने महज 37 गेंद में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 87 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी को अंजाम दिया.

दिल्ली ने सीजन में पहली बार बनाए 200 रन

क्रुणाल पंड्या की चोट फैंस के लिए बनी ढोंग, LSG कप्तान ने रिटायर हर्ट होने की बताई वजह, बोले- मैं टीम के लिए..

दिल्ली कैपटल्स ने इस सीजन पहली बार 200 रन का आंकड़ा छुआ है. राइली रूसो, पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर की दमदार पारियों की बदौलत टीम ने पंजाब के सामने 214 रन का टारगेट रख दिया है. यदि पंजाब की टीम इस टारगेट को हासिल करने में कामयाब नहीं होती है तो टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.

Tags: David warner, Delhi Capitals, IPL 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें