सूरज बड़जात्या का चौंका देने वाला खुलासा, शूटिंग के दौरान सैफ कर रहे थे गलती, अमृता सिंह से लेनी पड़ी थी मदद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली.  सूरज बड़जात्या शुरू से ही पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. आज भी सूरज बड़जात्या की फिल्मों को हर कोई अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकता है. साल 1999 में इस फिल्ममेकर की फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मोनीश बहल, सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आए थे. ये मल्टीस्टारर फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी. यहां तक कि इस फिल्म की गिनती अबतक की बेस्ट फैमिली फिल्मों में होती है. 

हाल ही में सूरज बड़जात्या ने इस सुपरहिट फिल्म और इसकी स्टार कास्ट से जुड़े कई सारे खुलासे किए हैं. ‘हम साथ साथ हैं’ साल 1999 में रिलीज हुई थी. उस वक्त तक सैफ अली खान की कोई भी फिल्म कामयाब नहीं हुई थी. बता दें, सैफ अली खान को असल पहचान साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल चाहता है’ से मिली थी. उससे पहले ये एक्टर खुदको स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे थे.

सूरज बड़जात्या ने फिल्म से जुड़े खुलासे करने के दौरान बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान सेट पर काफी नर्वस रहते थे. वह अपने से काफी सीनियर एक्टर्स के साथ शूट कर रहे थे जिसकी वजह से वह हर वक्त ज्यादा मेहनत करते और ज्यादा सतर्क रहते थे. फिल्ममेकर कहते हैं, “’ हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सैफ बहुत नर्वस थे. यह ‘दिल चाहता है’ की रिलीज से पहले का दौर था. जब फिल्में नहीं चलती हैं तो एक्टर्स थोड़ा घबरा जाते हैं. उन्होंने पहली बार इतना बड़ा रोल किया था और वो भी इतने बड़े स्टार्स के साथ. वह बहुत मेहनत करते थे और खुदको बहुत प्रेशर में रखते थे. वह सभी लाइनों को बार- बार याद करते थे.”

प्रेशर में उड़ गई थी सैफ की नींद-
फिल्ममेकर ने ‘हम साथ साथ हैं’ का गाना ‘सुनो जी दुल्हन’ की शूटिंग से जुड़ा भी एक किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि जब सैफ इस गाने को शूट नहीं कर पा रहे थे तो उन्होंने उनकी एक्स- वाइफ अमृता सिंह से बात की थी. जिसपर फिल्म मेकर को अमृता सिंह से पता चला कि एक्टर प्रेशर में होने की वजह से रात- रात भर सोते ही नहीं थे. 

फिर एक टेक में दिया शॉट-
इस समस्या से निपटने का डायरेक्टर ने एक अनोखा उपाय बताया था. उन्होंने अमृता सिंह से कहा था कि वह सैफ अली खान के खाने में नींद की गोली मिलाकर दे दें. डायरेक्टर की बात मानते हुए एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किया और सैफ सो गए. अगले दिन जब उन्होंने एक टेक में शॉट दिया तो फिल्म मेकर ने उनसे कहा कि वह नेचुरल एक्टर हैं और अगर वह ठीक से सोएंगे तो बेहतर शॉट दे पाएंगे.

Tags: Saif ali khan, Salman khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें