घर के बाहर नीम का पेड़ होना कितना शुभ? किन दोषों से मिलती है मुक्ति, जानें किस दिशा में लगाने से होगी बरकत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

घर के बाहर नीम का पेड़ होना बेहद फलदायी माना जाता है.
ज्योतिष शास्त्र से लेकर आयुर्वेद तक में वृक्षों का विशेष महत्व माना गया है.
नीम के पेड़ की पूजा से शनि के दोषों को खत्म किया जा सकता है.

Neem Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र से लेकर आयुर्वेद तक में वृक्षों का विशेष महत्व माना गया है. ये व्यक्ति के व्यक्तित्व पर गहरा असर डालते हैं. हिन्दू धर्म में कई पेड़ों की पूजा भी होती है. इन्हीं में से एक है नीम. नीम का पेड़ शनि के दोषों को खत्म करता है. इसके साथ ही, नीम कई औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ कई वास्तु दोषों को खत्म करने में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीम के पेड़ को घर के बाहर सही दिशा में लगाने से घर में बरकत होने लगेगी. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकांत मिश्र से जानते है कि नीम के पेड़ का महत्व, किन वास्तु दोषों से मिलती है मुक्ति और किस दिशा में लगाना है शुभ.

नीम के पेड़ का महत्व

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हिन्दू धर्म में नीम के पेड़ का विशेष महत्व होता है. घर के बाहर नीम का पेड़ होने से नकारात्मक शक्तियों की हानि होती है. इसके साथ ही यह शनि, राहु-केतु की पीड़ा से भी बचाता है. ऐसे में यदि घर के बाहर सही दिशा में इस पेड़ को लगाते हैं तो घर की बरकत होने लगती है.

नीम का पेड़ लगाने की सही दिशा

घर के बाहर नीम का पेड़ होना बेहद फलदायी माना जाता है. इस पेड़ का सीधा संबंध मंगल ग्रह से होता है. इसके साथ ही केतु और शानि ग्रह भी इससे संबंध रखते हैं. ऐसे में यदि आप नीम का पेड़ लगाना चाहते हैं तो दक्षिण दिशा बेहद शुभ रहेगी. दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ लगाने से घर में लंबे समय से रुकी बरकत दोबारा से शुरू हो जाएगी.

हवन से नकारात्मक ऊर्जा का होगा नाश

ज्योतिश शास्त्र के अनुसार, हिन्दू धर्म में नीम के पेड़ को नीमाड़ी देवी कहा जाता है. इस पेड़ में देवी का वास होने से इसका पूजन किया जाता है. मान्यता है कि इस पेड़ की लकड़ियों से हवन करने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं. परिवार में सुख-शांति आती है और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है. इसके अलावा नीम की पत्तियों से घर में धुआं करने से नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती है.

ये भी पढ़ें:  क्या है लाल जोड़े का रहस्य, क्यों शादी में दुल्हन पहनती है सिर्फ इस रंग का लहंगा, जानें धार्मिक महत्व

शनि, मंगल और केतु दोष नहीं करेगा परेशान

नीम के पेड़ का मंगल ग्रह से संबंध होता है. इसके चलते इस पेड़ पर जल अर्पित करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं, जिसके फलस्वरूप वह मंगल के दुष्प्रभाव के खत्म करते हैं. इसके साथ ही, नीम की माला पहनने से शनि के दोषों को टाला जा सकता है. वहीं, कुंडली में केतु ग्रह शांत करने के लिए नीम की पत्तियां पानी में डालकर स्नान करें. ऐसा करने से आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें:  रविवार को करें सूर्यदेव की उपासना, 7 मंत्रों के जाप से प्रसन्न करें सूर्य नारायण को, पढ़ें हिंदी अर्थ सहित

इन राशि वालों को होगा लाभ

घर के बाहर पेड़ लगाने और उसकी पूजा करने से कई राशि वालों को विशेष लाभ मिलता है. ज्योतिषशास्त्र में शनि को मकर और कुंभ राशि का स्वामी माना जाता है. इसलिए शनिदेव की पूजा करने से इन राशि वालों को विशेष फल मिलता है. शनि खुश रहें, इसीलिए घर के बाहर नीम का पेड़ लगाया जाता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें