Aaj Ka Rashifal: मकर और कुंभ राशि वाले विवाद से बचें, मीन राशि वाले लेन-देन में बरतें सावधानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मकर राशिफल (Makar Rashifal, 18 May 2023)

आप का आज का दिन मध्यम फलदायी है. शारीरिक एवं मानसिक रूप से आज प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे. घर में परिजनों के साथ विवाद से मन में अशांति रहेगी. समय पर भोजन न मिलने की संभावना है. नींद नहीं आने से परेशान रहेंगे. पानी वाली जगहों से दूर रहें. धन की हानि और अपयश के योग हैं.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 18 May 2023)

चिंताओं के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे. मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक गुजरेगा. भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेल-जोल बढ़ेगा. आज कोई महत्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं. किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 18 May 2023)

आज आप को खर्च पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. क्रोध और वाणी पर संयम रखें. अन्यथा किसी से विवाद होने की आशंका है. धन के लेन-देन में सावधानी बरतें. आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. नेगेटिव विचारों को मन में उठने न दें और खान-पान में संयम रखें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें