आंखों की जांच के लिए इस सरकारी अस्पताल में लगी जांच मशीन, अब मधुबनी वालों को नहीं जाना पड़ेगा दूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राजाराम मंडल/मधुबनी. आंख संबंधी परेशानियों के मरीजों को अब इलाज कराने के लिए प्राइवेट अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा. दरअसल, जिले के झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में अब आंख जांच की व्यवस्था हो रही है. सभी तरह की जांच से संबंधित मशीन भी अस्पताल में इंस्टॉल कर दिया गया है. इससे अब ना सिर्फ झंझारपुर बल्कि अंधराठाढ़ी, फूलपरास और बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के मरीजों को सुविधा होगी. ऐसे में अब आंख के मरीजों को न तो मधुबनी न ही दरभंगा जाना होगा. मरीजों को रुपए भी खर्च नहीं करना होगा.

लगाई गई है पोर्टेबल मशीन
हेल्थ मैनेजर पिन्टू कुमार खां की देखरेख में कंपनी से आए टेक्नीशियन ने इस मशीन को आई वार्ड के एक रूम में इंस्टॉल किया और उसे चालू कर दिखाया. अस्पताल में पदस्थापित आई टेक्नीशियन नन्द लाल कुमार को मशीन के फंक्शन को लेकर पूरी जानकारी भी दी गई.

बताया गया कि यह मशीन पोर्टेबल है. जररूत पड़ने पर अस्पताल की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जाने वाले आई कैम्प में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. अभी कुछ और काम बांकी है, जिसे पूरा होने में एक सप्ताह लगेगा. पूरी तरह सुव्यवस्थित होने पर मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

अभी नहीं है विशेषज्ञ चिकित्सक
हालांकि कुछ ही दिन पहले यहां पदस्थापित आई चिकित्सक का ट्रांसफर हुआ था. अभी नए आई चिकित्सक की पदस्थापना नहीं हुई, लेकिन फिलहाल टेक्नीशियन से जांच होगी. जब आंख विशेषज्ञ आ जाएंगे तो फिर आंख का ऑपरेशन भी होने लगेगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 23:36 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें