PBKS vs DC: लियाम लिविंगस्टन ने झोंकी जान, पंजाब के सामने दीवार बनी दिल्ली, प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लिए पंजाब ने दिल्ली को कांटे की टक्कर दी. इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली भी पिछले मुकाबलों से अलग दिखाई दी, फिर चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी. दिल्ली तरफ से पहले कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने पंजाब को विकेट के लिए तरसा दिया. वॉर्नर अर्धशतक से 4 रन चूक गए जबकि पृथ्वी के बल्ले से कमबैक फिफ्टी देखने को मिली. उसके बाद आया राइली रूसो नाम का तूफान, जिन्होंने चौकों-छक्कों की बरसात कर दिल्ली को 213 रन तक पहुंचा दिया.

राइली रूसो ने महज 37 गेंद में 82 रन ठोक दिए. वहीं, गेंदबाजी की बात आई तो दिल्ली ने कमाल की शुरुआत की. लेकिन उसके बाद अथर्व तायडे और लियाम लिविंगस्टन ने मोर्चा संभाला. दोनों बैटर्स ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियों को अंजाम दिया. तायडे 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन लिविंगस्टन ने अपनी आतिशबाजी से दिल्ली की सांसे अटका दी थीं. उन्होंने अपनी आतिशी पारी से मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया.

आखिरी ओवर में चाहिए थे 33 रन

पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 33 रन की दरकार थी. अंतिम गेंद तक लियाम लिविंगस्टन ने हार नहीं मारी. इस खिलाड़ी ने एक के बाद एक गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. उन्होंने महज 47 गेंद में 94 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अंत में यह मुकाबला दिल्ली के पक्ष में आया. अब पंजाब के लिए प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन हो गया है. दिल्ली ने इस मैच को 15 रन से अपने नाम कर लिया.

Tags: David warner, IPL 2023, Liam Livingstone

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें