‘पुलिस ने मेरे घर को घेरा’, गिरफ्तारी से पहले इमरान खान बोले- यह मेरा आखिरी ट्वीट हो सकता है

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इस्‍लामाबाद. पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम और पाकिस्‍तान तहरीक-ए- इंसाफ पार्टी के अध्‍यक्ष इमरान खान ने ट्वीट कर कहा है कि मुझे गिरफ्तार करने के लिए आई पुलिस ने मेरे घर को घेर लिया है और शायद यह मेरा आखिरी ट्वीट हो. इससे पहले उन्‍होंने वीडियो संदेश में पीएम शहबाज शरीफ पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मेरे घर में 40 आतंकी छिपे हुए हैं तो आकर ढूंढ लो. उन्‍होंने कहा कि मुझे फंसाने के लिए पाकिस्तान में हिंसा और आगजनी की गई. मेरी पार्टी को प्रतिबंधित करने की साजिश रची गई और मुल्‍क की सबसे बड़ी जमात और फौज को आमने- सामने किया जा रहा है. यह सब सोच- समझकर साजिश के तहत हो रहा है.

इमरान खान ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग करते हुए अपने समर्थकों को संबोधित किया और कहा कि पाकिस्‍तान सरकार हमारी पार्टी को बैन करने के लिए साजिश कर रही है. इसके लिए 9 मई को सोची समझी साजिश की गई. इमरान खान ने कहा कि पूरे पाकिस्‍तान में हिंसा की गई ताकि वो मुझे फंसा सकें. मेरे पास सबूत हैं कि मेरी पार्टी पीटीआई पर बैन लगाने के लिए यह सब किया गया. सारा मुल्‍क तबाही के रास्‍ते पर जा रहा है. पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में मेरी हत्‍या की साजिश की गई थी, लेकिन अल्‍लाह ने मुझे बचा लिया. मेरी पार्टी के लोग और मेरे समर्थकों ने ना तो कभी फौज पर हमला किया और ना कभी किसी तरह का दंगा किया है. मैंने 12 चुनाव जीते हैं, लेकिन मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया गया जैसे मैं कोई आतंकी हूं, कोई दहशतगई हूं.

Tags: Imran khan news, Pakistan, इमरान खान, पाकिस्तान, पाकिस्तान राजनीति

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें