Karnataka CM News: कांग्रेस आलाकमान ने पेश किया 50:50 फॉर्मूला, शिवकुमार बोले- पहले ढाई साल मुझे बनाएं मुख्यमंत्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस आलाकमान अब तक किसी फैसले पर नहीं पहुंच पाया है. राज्य के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि नए सीएम को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच मंथन चल रहा है और एक या दो दिन के अंदर इसी घोषणा कर दी जाएगी. दरअसल सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के ज्यादातर नवनिर्वाचित विधायक सिद्धारमैया को कर्नाटक की कमान सौंपने के पक्ष में हैं, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सीएम पद से कम पर मानने को तैयार नहीं. उन्होंने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि वह डिप्टी सीएम या फिर कोई मंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे और इस मसले के हल होने तक दिल्ली में डटे रहेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने इस बीच कर्नाटक में सीएम पद के लिए 50:50 का फॉर्मूला भी पेश किया. इस फॉर्मूले के तहत सिद्धारमैया और शिवकुमार सीएम की कुर्सी पर ढाई-ढाई साल के लिए बारी-बारी से बठेंगे. सूत्रों ने इस फॉमूले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत सिद्धारमैया पहले ढाई साल के लिए सीएम बनेंगे. इस दौरान शिवकुमार डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव तक के लिए वह कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष भी बन रहेंगे. फिर ढाई साल बाद डीके शिवकुमार सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे.

पहले ढाई साल शिवकुमार संभालना चाहते हैं सीएम पद
वहीं एक अन्य सूत्र ने बताया कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अड़े हुए हैं. इस 50:50 फॉर्मूले को लेकर उन्होंने शर्त रख दी है कि इसमें पहले ढाई साल वह सीएम की कुर्सी संभालेंगे. इसके बाद आलाकमान चाहे तो सिद्धारमैया को राज्य की कमान सौंप सकती है.

शिवकुमार ने एक बार से दोहराया कि उन्हें सीएम पद से कम कुछ भी मंजूर नहीं. वह सिद्धारमैया सरकार में न डिप्टी सीएम या कोई मंत्री पद लेंगे और न ही पार्टी हित के खिलाफ कोई कदम उठाएंगे.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक के नए सीएम पर अब भी फंसा है पेंच, रणदीप सुरजेवाला बोले- जल्द होगा ऐलान

इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात की. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर राहुल गांधी से दोनों नेताओं की मुलाकात को मुख्यमंत्री पद पर सहमति बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को साफ कर दिया है कि गांधी परिवार सीएम पद के लिए अपनी तरफ से कोई नाम नहीं सुझाएगा.

सीएम पद के लिए किसी नाम पर विचार नहीं
इस बीच, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर ने वस्तुत: अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि अगर पार्टी आलाकमान उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देता है तो वह इसे संभालने के लिए तैयार हैं. हालांकि सूत्रों ने यह भी साफ किया कि पार्टी आलाकमान इस पद के लिए किसी तीसरे नाम पर विचार नहीं कर रहा.

बता दें कि राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें