Sunil Gavaskar got emotional when MS Dhoni autographed on his shirt most iconic moment Little master reveals reason – धोनी के ऑटोग्राफ की कहानी सुनाते-सुनाते इमोशनल हुए गावस्कर, भर्राए गले से बोले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सुनील गावस्कर का धोनी से ऑटोग्राफ लेना क्रिकेट इतिहास का यादगार पल बन गया है.
धोनी से ऑटोग्राफ लेने के पल के बारे में बात करते हुए सुनील गावस्कर इमोशनल हो गए.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से महेंद्र सिंह धोनी की संभावित रिटायरमेंट ने भारतीय क्रिकेट बिरादरी को इमोशनल कर दिया है. शायद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को लोग फिर से टी20 लीग में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे. ऐसे में क्रिकेट दिग्गज भी इस बात को सोचकर काफी भावुक हो रहे हैं और अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पा रहे हैं. हाल ही में जब धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद चेपक की भीड़ को लैप ऑफ ऑनर दिया, तो ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर दौड़ कर उनके पास गए और अपनी शर्ट पर उनका ऑटोग्राफ मांगा. इस ऑटोग्राफ की कहानी बताते हुए सुनील गावस्कर इमोशनल हो गए और उन्होंने भर्राए गले से अपने अंतिम पलों के लिए धोनी से जुड़ी एक दिल छू लेने वाली इच्छा प्रकट की.

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दिग्गज सुनील गावस्कर काफी ज्यादा इमोशनल नजर आए. गावस्कर ने इस वीडियो में कहा ”जब मुझे पता चला कि चेन्नई सुपरकिंग्स और महेंद्र सिंह धोनी चेपक में लैप ऑफ ऑनर लगाने वाले हैं तो मैंने खास याद तैयार करने का फैसला किया. यही कारण है कि मैं महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ लेने के लिए उनकी ओर भागा.” उन्होंने आगे कहा, ”इसलिए मैं माही (धोनी) के पास गया और मैंने जो शर्ट पहनी थी, उस पर उनसे ऑटोग्राफ देने के लिए कहा. यह मेरे लिए काफी विशेष लम्हा था, क्योंकि इस खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट में बेजोड़ योगदान दिया है.”

मोहम्मद सिराज के घर पहुंची RCB की पूरी टीम, दीवार पर लगी एक तस्वीर पर अ‍टकी निगाहें, जीत लिया फैन्स का दिल

शोएब मलिक से तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा ने दिया जवाब, बोलीं- ‘मैं भी उत्तर दूंगी अगर…’

इसके साथ ही सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो विशेष लम्हों को भी याद किया. उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा, ”कपिल देव का 1983 विश्व कप ट्रॉफी उठाना और महेंद्र सिंह धोनी का 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में विजयी छक्का जड़ना दो क्रिकेट लम्हें हैं, जिन्हें मैं मरने से पहले देखना पसंद करूंगा.” इन दो लम्हों का जिक्र करते हुए सुनील गावस्कर काफी ज्यादा भावुक हो जाते हैं, उनकी आवाज में भर्राहट साफतौर पर सुनी जा सकती है और उनकी आंखों में गर्व के उन पलों को महसूस किया जा सकता है.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Kapil dev, Ms dhoni, Sunil gavaskar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें