हाइलाइट्स
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती परीक्षाएं
चयन बोर्ड सालभर में कराएगा कुल 17 परीक्षाएं
9 सितंबर को सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा से होगी शुरुआत
जयपुर. राजस्थान के युवा बेरोजगारों का नई भर्तियों का इंतजार समाप्त हो गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) की ओर से वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी भर्ती परीक्षा कैलेंडर (Recruitment Exam Calendar) के अनुसार इस साल कुल 17 भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी. भर्ती परीक्षा में सबसे पहले 9 सितंबर 2023 को सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी.
कैलेंडेर के मुताबिक उसके बाद 17 सितंबर को कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित होगी. इसी महीने 24 सितंबर को संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) सीधी भर्ती और इसी दिन दूसरी शिफ्ट में संविदा नर्स (जीएनएम) सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. इसके बाद 14 अक्टूबर को पहली शिफ्ट में संगणक सीधी भर्ती परीक्षा और दूसरी शिफ्ट में पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) भर्ती परीक्षा होगी.
अक्टूबर और दिसंबर में इन विभागों से जुड़ी परीक्षाएं होंगी
बोर्ड के अनुसार 21 अक्टूबर को पहली पारी में कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा और दूसरी पारी में सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. इसके अलावा दिसंबर में उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड II (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा और पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा होगी.
आपके शहर से (जयपुर)

Karnataka New Cm News LIVE: कर्नाटक सीएम की रेस में सबसे आगे कौन? | Rahul Gandhi | Priyanka Gandhi

Job Alert : इस कैंसर इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

Peers India Limited के Director Alok Tripathi को 7 साल की कठोर कारावास | Chittorgarh |Rajasthan News

भीलवाड़ा में अब 72 घंटों में मिलेगा पीने का पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, जानिए वजह

जंगलों से बाजार में केवल 10 दिन बिकने आता है यह दुर्लभ फल, कई बीमारियों के लिए रामबाण, जानें सबकुछ

हैवानियत की हदें पार: 1 लड़की और 9 लड़के, सरेराह की छेड़छाड़, विरोध किया तो बुरी तरह पीटा

Rajasthan में Congress नेताओं ने सह प्रभारियों से जल्द मांगे Ticket | Rajasthan Election 2023 | News

Rajasthan Election 2023: विधायक Ramlal Sharma ने Congress पर साधा निशाना|Rajasthan Mission 2023 |BJP

LLB कर चुके युवा ने शुरू की खेती तो बदली किस्मत, सालाना 20 लाख से ज्यादा है कमाई

Rajasthan: भाई ने दी ‘भाई’ को खौफनाक सजा, सोते हुए उतारा मौत के घाट, एक ही वार में कर दिया काम तमाम

बिजली मुद्दे पर पर उखड़ी BJP: फ्यूल सरचार्ज पर मचा गदर, गहलोत सरकार के खिलाफ बजाया आंदोलन का बिगुल
जनवरी और फरवरी में होंगे ये एग्जाम
अगले वर्ष जनवरी में कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा और प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा होगी. जबकि फरवरी में छात्रावास अधीक्षक ग्रेड III (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) भर्ती परीक्षा, कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा और जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जाएगी.
.
Tags: Jaipur news, Job and career, Rajasthan news, Rajasthan Staff Selection Board
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 18:11 IST








