दौसा के ITI कॉलेज में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, 8 से 10 युवकों ने घटना को दिया अंजाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 आशीष शर्मा/ दौसा. दौसा में एक कॉलेज छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़ और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां आईटीआई कॉलेज में सीआईटीएस की स्टूडेंट अपने साथी छात्र के साथ बाइक पर बैठकर कॉलेज जा रही थी. इसी दौरान कॉलेज के समीप ही 8 से 10 लड़के मिले जो आईटीआई कॉलेज में ही पढ़ते थे. उन्होंने छात्रा की बाइक को रुकवा लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया और जमकर मारपीट की गई.

बताया जा रहा है कि कॉलेज छात्रा के साथ काफी समय से कॉलेज के अन्य छात्र छेड़छाड़ करते थे और फब्तियां कसते थे. छेड़छाड़ और फब्तियां कसने से परेशान यह छात्रा कॉलेज प्रशासन को भी शिकायत दर्ज करा चुकी थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इधर जैसे ही कॉलेज छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत की तो आज 8 से 10 कॉलेज के अन्य छात्र एकत्रित हुए और उन्होंने कॉलेज छात्रा के साथ सुनसान जगह पर छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया और जमकर मारपीट की.

इस दौरान छात्रा के साथ मौजूद साथी छात्र नवल किशोर शर्मा ने बताया कि छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने शिकायत कॉलेज प्रशासन को दे दी थी. इसी से नाराज होकर आज कॉलेज छात्रों ने मारपीट की है और छेड़छाड़ की है उसने बताया कि मारपीट करने वाले छात्रों का कहना था कि छेड़छाड़ की शिकायत करने वाली इस छात्रा के बच्चे पैदा करेंगे. काफी देर तक मारपीट और छेड़छाड़ का दौर चलता रहा और कॉलेज छात्रा लहूलुहान हो गई जिसके बाद कॉलेज स्टाफ दौड़कर मौके पर पहुंचा और कॉलेज छात्रा की जान बचाई. इसके बाद छात्रा को कॉलेज में लाया गया लेकिन वह बेहोश थी और उसके जगह जगह चोट के निशान थे. जिसके बाद उसे तत्काल दौसा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है.

इधर पूरे मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को भी देती है सदर थाना पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है हालांकि बेहोशी के कारण कॉलेज छात्रा के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं लेकिन पुलिस छात्रा के साथ मौजूद अन्य छात्र के बयान के आधार पर ही मामले की जांच कर रही है.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 16:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें